Arun Bali Passes Away: लोकप्रिय और दिग्गज अभिनेता अरुण बाली (RIP Arun Bali), का निधन हो गया है। 79 वर्षीय अभिनेता ने, शुक्रवार (7 अक्टूबर, 2022) को अपनी अंतिम सांसें ली। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, अभिनेता का निधन मुंबई में हुआ।
इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी और लोगों ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। बता दें कि, अरुण लंबे समय से बीमार थे। इस साल की शुरुआत में, उन्हें खुद के एक रेयर न्यूरोमस्कुलर बीमारी से ग्रसित होने का पता चला था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारों के मुताबिक इस बीमारी में मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। लेकिन अभिनेता के निधन का असल कारण क्या है इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। अभिनेता के निधन ने बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक के लोगों को दुखी किया है।
अभी पढ़ें – Vikram Vedha Box Office Collection Day 7: सातवें दिन फिर धीमी पड़ी रफ्तार, महज इतनी हुई कमाई
अरुण बाली का करियर
अरुण ने अपने करियर में हर तरह के किरदार और प्लैटफॉर्म पर काम किया है। उनकी रौबदार आवाज से लेकर प्यारी मुस्कान तक दर्शक उन्हें खूब पसंद करते थे। एक्टर ने अपने लंबे करियर में कई ऐसी फिल्में दी जिसके लिए दर्शक उन्हें आज भी याद करते हैं। कुमकुम, चाणक्य, मर्यादा और आरोहण जैसे टीवी सीरियल्स के अलावा 3 इडियट्स, पीके, केदारनाथ, जमीन और सौगंध जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीता। उनकी आखिरी फिल्म GoodBye अमिताभ बच्चन के साथ रही, जो आज यानी 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसमें अमिताभ के अलावा रश्मिका मंदाना, नीना गुप्ता, सुनील ग्रोवर, पावेल गुलाटी, आशीष विद्यार्थी, एली अवराम, साहिल मेहता, शिविन नारंग और अभिषेक खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर BJP मंत्री पर पलटवार
49 mins ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
18 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
20 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
21 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
22 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
23 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
23 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines