Article 370: सिनेमाघरों में इन दिनों यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने अपनी पकड़ बना रखी है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में इस फिल्म को लेकर खबर आई थी कि फिल्म को गल्फ देशों में बैन किया जा रहा है। अब इसी पर अपडेट है कि यामी गौतम की ये फिल्म गल्फ कंट्रीज में बैन नहीं हो रही है। आइए जानते हैं इसकी वजह क्या है?
सर्टिफिकेशन का इंतजार
दरअसल, फैंस के लिए खुशखबरी है कि फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को गल्फ कंट्रीज में बैन नहीं किया गया है। हालांकि अभी इसके सर्टिफिकेशन का इंतजार जारी है। जैसे ही ये खबर सामने आई तो फैंस में चेहरों पर खुशी नजर आई। बता दें कि बीते कुछ टाइम पहले फिल्म की पीआर टीम की तरफ से कहा गया था कि फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को गल्फ देशों में बैन कर दिया गया है। हालांकि अब ऐसा नहीं हो रहा है।
हिंदी फिल्मों को मिलता है खूब प्यार
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों से जानकारी मिली है कि फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को गल्फ कंट्रीज में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और ना ही यहां पर इसे बैन किया जा रहा है। हां, फिल्म को रिलीज अभी नहीं किया गया है क्योंकि गल्फ देशों में फिल्म को सर्टिफिकेट का वेट है और इसके बाद इसे रिलीज किया जाएगा। बता दें कि गल्फ कंट्रीज में बड़ी तादाद में भारतीय रहते हैं। यहां पर रिलीज हुई हिंदी फिल्मों को खूब प्यार मिलता है।
‘आर्टिकल 370’ ने मजबूती से बना रखी है पकड़
बता दें कि जैसे ही फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के गल्फ देशों में बैन होने की खबर आई थी तो ना सिर्फ फैंस बल्कि मेकर्स के लिए भी ये बुरी खबर थी। इस फिल्म को भारत में रिलीज हुए पांच दिन हो गए है और इसने टिकट खिड़की पर मजबूती से अपनी पकड़ बना रखी है। यामी की इस फिल्म ने पांच दिनों में 29.40 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की टक्कर विद्युत जामवाल की फिल्म ‘क्रैक जीतेगा तो जिएगा’ से हुई है। इसके बावदूज फिल्म ‘आर्टिकल 370’ ने अपनी अच्छी पकड़ बना रखी है।
यह भी पढ़ें- Poonam Pandey ने पूरी प्लानिंग से रचा मरने का स्वांग, एक्ट्रेस बोलीं- मैं इससे बड़ा काम नहीं कर सकती
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
17 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
17 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
19 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
20 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
21 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
21 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
22 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
22 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
23 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines