शादी के बाद Arti Singh ने दिया पहला पब्लिक अपीयरेंस, एक्ट्रेस को देख थम गईं फैंस की सांसें

Arti Singh Look After Wedding: गोविंदा की भांजी आरती सिंह शादी के बाद कैसी लग रही हैं अब उसका वीडियो सामने आ गया है। अब उन्होंने अपने पति के साथ पहला पब्लिक अपीयरेंस दिया है। ऐसे में एक्ट्रेस का लुक अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कोई भी उनकी तारीफ करता नहीं थक रहा।

Arti Singh Look After Wedding

शादी के बाद कितना बदल गया Arti Singh का लुक?

विज्ञापन

Arti Singh Look After Wedding: पॉपुलर एक्ट्रेस आरती सिंह (Arti Singh) हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें और वीडियो अभी तक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जैसे ही आप इंस्टाग्राम खोलेंगे आपको आरती की शादी या शादी के फंक्शन की वीडियो दिखनी शुरू हो जाएंगी। अभी तक तो लोगों को उन्हीं वीडियो से छुटकारा नहीं मिला है इसी बीच अब आरती का एक लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

शादी के बाद पहली बार दिखीं आरती सिंह

शादी के बाद अब एक्ट्रेस ने अपना पहला पब्लिक अपीयरेंस दिया है। दूल्हा- दुल्हन अब एक साथ पहली बार दिखाई दिए हैं। फैंस ये देखने के लिए बेताब रहते हैं कि शादी के बाद उनके पसंदीदा स्टार्स कैसे तैयार होंगे, वो कैसे सजेंगे-धजेंगे। ऐसे में अब आरती का शादी के बाद वाला लुक सामने आ गया है। इसे देखने के बाद यूजर्स उन पर अपना दिल हार बैठे हैं। दरअसल, आरती बाकी एक्ट्रेस की तरह वेस्टर्न ड्रेस में नहीं बल्कि भारतीय पोशाक में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

एक्ट्रेस के लुक पर फैंस हुए फिदा

आरती ने लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी है। मेहंदी वाले हाथों में चूड़ा, गले में मंगलसूत्र और मांग में सिन्दूर लगाकर वो एक खूबसूरत न्यूली मैरिड ब्राइड लग रही हैं। उनके चेहरे पर शादी का ग्लो भी साफ दिखाई दे रहा है। वहीं, उनके पति दीपक इस दौरान कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब आरती से फैंस की नजरें नहीं हट रही हैं। उनका ये लुक अब खूब पसंद किया जा रहा है। खासकर फैंस की नजर आरती के डिजाइनर ब्लाउज पर अटकी हुई हैं। सभी लोगों को उनका ब्लाउज बेहद पसंद आ रहा है।

विज्ञापन

क्या बोले फैंस?

अब लोग आरती की तारीफ करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा है, ‘वो इतनी खूबसूरत लग रही है। बाकी सेलिब्रिटीज की तरह नहीं, जिन्होंने सिर्फ व्हाइट कपड़े पहने हैं शादी में।’ एक फैन ने कहा, ‘उनका ड्रेसिंग सेंस हमेशा बहुत अच्छा रहता है और बीबी इतिहास में उनका ड्रेसिंग सेंस सबसे शानदार है।’ एक यूजर ने कहा, ‘बहुत अच्छे लग रहो हो दोनों।’ एक बोला, ‘पहली बार कोई एक्ट्रेस शादीशुदा लग रही है।’ हालांकि कुछ लोग आरती के पति का मजाक बनाते हुए भी नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ