Taarak Mehta के सोढ़ी को लेकर शॉकिंग खुलासा, क्या घोड़ी चढ़ने वाले थे एक्टर Gurucharan Singh?

Gurucharan Singh Missing Case Update: तारक मेहता के मशहूर एक्टर गुरुचरण सिंह को गायब हुए आज पूरे 6 दिन हो गए हैं। अब उन्हें लेकर कई जानकारियां मिली हैं, जिन्हें सुनकर फैंस के भी पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। एक्टर की पर्सनल लाइफ में क्या चल रहा था अब उसे लेकर कई शॉकिंग खुलासे हुए हैं।

Gurucharan Singh Missing Case Update

Gurucharan Singh

विज्ञापन

Gurucharan Singh Missing Case Update:तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के सोढ़ी यानी एक्टर गुरुचरण सिंह (Gurucharan Singh) 22 अप्रैल से गायब हैं। उनका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। दिल्ली पुलिस उन्हें ढूंढ़ने की पूरी कोशिश कर रही है। हाल ही में गुरुचरण सिंह का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक्टर अपने बैग के साथ नजर आ रहे हैं। पुलिस इस मामले की तह तक जा रही है ताकि जल्द से जल्द उनका पता लगाया जा सके।

शादी करने वाले थे गुरुचरण सिंह?

अब इस केस में कई ऐसी जानकारी मिली है जिसके बाद फैंस भी दंग रह जाएंगे। बता दें, गुरुचरण सिंह के लापता होने के बाद पुलिस ने ये केस किडनैपिंग के एंगल से दर्ज किया है। अब उसी बीच ये जानकारी मिली है कि एक्टर जल्द ही शादी करने वाले थे। उनकी उम्र 50 साल है लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की। अब सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, उनकी शादी होने वाली थी। हालांकि, उनकी मंगेतर कौन है अभी तक उसका नाम या चेहरा सामने नहीं आया है।

Advertisment

आर्थिक तंगी का कर रहे थे सामना?

साथ ही ऐसी भी जानकारी मिली है कि गुरुचरण सिंह पिछले कुछ समय से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। पैसों को लेकर उनकी परेशानी काफी बढ़ी हुई थी। हालांकि, अभी तक इन दावों में कितनी सच्चाई है उसे लेकर कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता। ये तो बस उड़ते-उड़ते रूमर्स हैं जो हर तरफ फैल रहे हैं। वहीं, पुलिस ने जांच के दौरान पता लगाया है कि एक्टर ने 24 तारीख को दिल्ली के ATM से 7,000 रुपये निकाले थे और उनकी आखिरी लोकेशन पालम की बताई जा रही है।

विज्ञापन

6 दिन से लापता हैं एक्टर

उसके कुछ आगे जाकर ही एक्टर का फोन बंद हो गया और उसके बाद से ही उनका कोई पता नहीं है। अब पुलिस CCTV कैमरे की मदद से एक्टर को ढूंढ रही है। उनकी जानकारी आने में जितनी देर हो रही है फैंस की चिंता उन्हें लेकर उतनी ही बढ़ती जा रही है। अब फैंस घबराए हुए हैं क्योंकि आज एक्टर को लापता हुए 6 दिन हो गए हैं और अभी तक वो घर लौटकर नहीं आए हैं। न ही उनका फोन चालू हुआ है। ऐसे में चिंता होना तो आम बात है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ