हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Arti Singh को लेने निकले दूल्हे राजा, Dipak Chauhan ने की ग्रैंड एंट्री

Arti Singh-Dipak Chauhan Wedding: आरती सिंह और दीपक चौहान जल्द ही एक-दूसरे के हो जाएंगे। फैंस को कपल की शादी की फोटोज का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच अब दीपक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो आते ही वायरल हो गया।

विज्ञापन
Arti Singh Wedding

Arti Singh-Dipak Chauhan Wedding: सोशल मीडिया पर गोविंदा की भांजी और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अब भई गोविंदा की भांजी की शादी हो और चर्चा ना हो, ऐसा तो नहीं हो सकता। हर कोई आरती और उनके होने वाले दूल्हे राजा की शादी की फोटोज का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस बीच दूल्हे राजा दीपक चौहान बारात लेकर आ गए हैं और उनका जोरदार वेलकम भी किया जा रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

बेहद हैंडसम लग रहे दीपक

इतना ही नहीं बल्कि दीपक के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें वो बारात लेकर निकल चुके हैं। सामने आए लेटेस्ट वीडियोज में दीपक का लुक भी रिवील नजर आ रहा है। शादी की शेरवानी में दीपक बेहद हैंडसम लग रहे हैं और खुश नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे की एक्साइटमेंट साफ बता रही है कि वो अपनी शादी को लेकर कितने एक्साइटेड हैं। वहीं, फैंस भी आरती और दीपक की शादी को लेकर बेहद खुश हैं।

विज्ञापन

भैया-भाभी का लुक भी हुआ रिवील

साथ ही सामने आए लेटेस्ट वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया कि आप दोनों को बधाई। दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा कि आप दोनों की जोड़ी शानदार है। एक और यूजर ने लिखा कि बहुत बधाइयां। यूजर्स शादी से पहले ही कपल को शादी की बधाइंया दे रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि आरती के भैया-भाभी यानी कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह का भी लुक सामने आ गया है। दोनों ने ही आरती के शादी के लिए व्हाइट कलर का आउटफिट पहना है, जिसमें दोनों बेहद सुंदर लग रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Salman Khan के घर फायरिंग केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी, बंदूक सप्लाई करने वाले आरोपी अरेस्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola