गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने 1 साल पहले दीपक चौहान से शादी की थी। ‘बिग बॉस 13’ के बाद से ही फैंस आरती सिंह की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। उनकी शादी में वक्त तो लगा, लेकिन ये शादी बेहद यादगार रही। सालों से चल रही गोविंदा और कृष्ण अभिषेक की दुश्मनी इस शादी में खत्म हो गई थी। वहीं, अब आरती सिंह ने रिवील किया है कि उन्होंने एक बार फिर शादी कर ली है। एक साल बाद ही आरती सिंह फिर दुल्हन बन गई हैं।
आरती सिंह ने दोबारा की शादी
आपको बता दें, हाल ही में आरती की शादी में दरार की खबरें सामने आई थीं। इतना ही नहीं बीच में उनके प्रेग्नेंट होने की रूमर्स भी उडी थीं। अब इन सबके बीच आरती एक बार फिर दुल्हन बन गई हैं। इतना ही नहीं आरती ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी दूसरी शादी का वीडियो शेयर किया है। ये शादी उन्होंने किसी और से नहीं, बल्कि दोबारा अपने पति दीपक से ही की है। इसके बारे में खुलासा करते हुए आरती ने इंस्टाग्राम पर एक खास नोट भी लिखा है।
त्रियुगीनारायण मंदिर में आरती सिंह ने की शादी
आरती ने लिखा, ‘त्रियुगीनारायण मंदिर.. उत्तराखंड जहां शिव जी और पार्वती मां की शादी हुई थी और आज तक वहां अखंड अग्नि जल रही है। दीपक का सपना था कि वो वहां शादी करें और भगवान शिव और पार्वती मां का आशीर्वाद लें.. इसलिए अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर हमने वही कपड़े पहनकर अपनी प्रतिज्ञाओं को दोहराया, जो हमने अपने पहले फेरे में पहने थे। ये दिव्य था। माता पार्वती और भगवान शिव हमें आशीर्वाद दें और हमें हर बुरी नजर से बचाएं। पहली एनिवर्सरी हमेशा याद रहती है और हम इस अहसास को कभी नहीं भूलेंगे।’
पति ने छुए आरती सिंह के पैर
आपको बता दें, वीडियो में आरती सिंह और दीपक को फेरे लेते हुए और शादी की सभी रस्में निभाते हुए देखा जा सकता है। इसके अलावा शादी के बाद इन दोनों को एक-दूसरे के पैर छूते हुए देखा जा सकता है। इनके चेहरों पर एक अलग ही खुशी देखने को मिल रही है। शादी के बाद कपल को पूजा करते हुए भी देखा जा सकता है। पहली एनिवर्सरी इस कपल ने बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट की है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
10 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
11 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
21 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
22 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines