हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'मां हारी और अब बेटी…', Lock Upp 2 में हुई शिवांगी जोशी की हार पर अर्शी खान ने कसा तंज, लिया पुराना बदला!

‘बिग बॉस’ फेम अर्शी खान ने शिवांगी जोशी के ‘लॉक अप 2’ हारने पर तंज कसा है. वहीं अर्शी ने शिवांगी के साथ-साथ हिना खान को भी आड़े हाथ लिया. सोशल मीडिया पर अर्शी खान का बयान काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ की ट्रॉफी को श्रेया कालरा ने जीतकर शिवांगी जोशी को हरा दिया. वहीं जहां एक तरफ श्रेया कालरा के फैंस सोशल मीडिया पर खुश हैं तो वहीं दूसरी ओर शिवांगी जोशी के फैंस थोड़ा गम में डूबे हुए हैं. इसी बीच ‘बिग बॉस’ फेम अर्शी खान ने भी शिवांगी जोशी की हार पर चुटकी ली है. सोशल मीडिया पर अर्शी खान का एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वो शिवांगी जोशी और हिना खान पर तंज कस रही हैं. चलिए जानते हैं अर्शी खान ने क्या कुछ कहा.

अर्शी खान ने कसा तंज

‘लॉक अप 2’ का टाइटल जैसे ही श्रेया कालरा ने जीता, वैसे ही अर्शी खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की. अर्शी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शिवांगी जोशी और हिना खान को तंज कसते हुए लिखा, ‘मां भी हार गई थी, अब बेटी भी हार गई.’ सोशल मीडिया पर अर्शी खान का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है. शिवांगी जोशी के फैंस भी अर्शी खान के इस बयान के लिए उनकी आलोचना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 8 एपिसोड्स की रोमांटिक सीरीज का Prime Video की ट्रेंडिंग लिस्ट से कटा पत्ता, महीनों तक रहा दबदबा

विज्ञापन

सीरियल में शिवांगी जोशी की मां बनी थीं हिना खान

बता दें टीवी के फेमस सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में हिना खान ने शिवांगी जोशी की मां का रोल प्ले किया था. इसी दौरान शिवांगी और हिना के बीच भी अच्छी दोस्ती हो गई थी और दोनों की बॉन्डिंग ऑफ स्क्रीन भी कमाल की ही दिखाई दी. वहीं हिना खान ‘बिग बॉस सीजन 11’ में भी नजर आई थीं और इस दौरान उनके साथ अर्शी खान भी शो में थीं. शो में हिना और अर्शी की बिल्कुल भी नहीं बनती थी.

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर से सालों पहले सलमान खान बनने वाले थे राम, माता सीता के किरदार में थीं सोनाली बेंद्रे; फिर क्यों बंद हुई फिल्म?

विज्ञापन

अर्शी ने हिना को भी लिया आड़े हाथ

हिना खान भी शो को हार गई थीं और शो की ट्रॉफी शिल्पा शिंदे ने जीत ली थी. वहीं अब ‘लॉक अप 2’ शिवांगी जोशी हार गई हैं तो अर्शी खान ने हिना खान का बदला शिवांगी जोशी से लिया. अर्शी ने शिवांगी पर तंज कसकर हिना खान को भी आड़े हाथों ले लिया. हालांकि अभी तक शिवांगी जोशी और हिना खान ने इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola