8 एपिसोड्स की रोमांटिक सीरीज का Prime Video की ट्रेंडिंग लिस्ट से कटा पत्ता, महीनों तक रहा दबदबा

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट से 8 एपिसोड्स की रोमांटिक सीरीज का पत्ता कट गया है. ये सीरीज रिलीज होते ही महीनों तक ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई रही थी, लेकिन अब ये ट्रेंडिंग लिस्ट से हट गई है. चलिए जानते हैं सीरीज का नाम क्या है.

off campus trending on prime video
1 / 6

Prime Video Popular Series: प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. महीनों से ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई 8 एपिसोड्स की रोमांटिक सीरीज लिस्ट से आउट हो गई है. इस सीरीज में रोमांस के साथ-साथ इमोशन्स से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

ट्रेंडिंग लिस्ट से बाहर हुई ये सीरीज

ट्रेंडिंग लिस्ट से बाहर हुई ये सीरीज2 / 6

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट से जो सीरीज बाहर हुई है उसका नाम 'ऑफ कैंपस' है. मेकर्स ने इस सीरीज को 13 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज किया था और ये तकरीबन 3 महीनों तक प्राइम वीडियो पर छाई रही. वहीं अब हाल ही में ये 8 एपिसोड्स की रोमांटिक सीरीज प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट से गायब हो गई है.

विज्ञापन

प्राइम वीडियो पर अभी भी मौजूद

प्राइम वीडियो पर अभी भी मौजूद3 / 6

प्राइम वीडियो की ट्रेंडिंग लिस्ट से आउट होने के बाद भी ये अभी भी प्राइम वीडियो पर मौजूद है. दरअसल ये सीरीज सिर्फ ट्रेंडिंग लिस्ट से बाहर हुई है, जबकि प्राइम वीडियो पर अभी भी आप इस सीरीज को देख सकते हैं. महीनों तक इस सीरीज ने ट्रेंडिंग लिस्ट में रहकर ऑडियंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है और ये ही वजह है कि ये GenZ की फेवरेट बन गई.

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी4 / 6

सीरीज की कहानी हन्ना वेल्स और गैरेट ग्राहम के रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है. एक ही कॉलेज में एक ही क्लास में पढ़ने वाले ये दोनों अपने बारे में झूठी डेटिंग की खबर फैलाते हैं. इसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरें पूरे कॉलेज कैंपस में चर्चाओं में आ जाती है. नाटक करते-करते इन दोनों को सच में एक-दूसरे से प्यार हो जाता है और फिर दोनों रियल लाइफ में एक-दूसरे को डेट करने लगते हैं.

विज्ञापन

सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज की स्टारकास्ट5 / 6

सीरीज की कहानी में आगे क्या-क्या होता है ये जानने के लिए आपको इस सीरीज को प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच करना होगा. इस सीरीज में हन्ना वेल्स का किरदार एला ब्राइट ने निभाया है. वहीं गैरेट ग्राहम के किरदार में बेलमोंट कैमेली नजर आए हैं. इन दोनों की जोड़ी ने फैंस को दीवाना बना लिया.

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

वहीं सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 7.9 है. प्राइम वीडियो पर ट्रेंडिंग रहने के बाद इस फिल्म के चर्चे सोशल मीडिया पर भी खूब रहे हैं. अगर आप रोमांटिक सीरीज देखने के शौकीन हैं तो इस सीरीज को वीकेंड पर घर बैठकर प्राइम वीडियो पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन