Arshad Warsi Break Silence on Calls Prabhas Joker: नाग अश्विन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ इस जुलाई में रिलीज हुई जिसे लोगों ने बेशुमार प्यार दिया। फिल्म रिलीज होने के कुछ वक्त बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने कुछ ऐसा कह दिया जिस पर विवाद होना शुरू हो गया। दरअसल, प्रभास की ‘कल्कि’ पर बात करते हुए बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने उनकी तुलना जोकर स कर दी थी। उनका ये बयान जैसे ही चर्चा में आया तो हंगामा हो गया। कई सेलेब्स ने उनके इस बयान की कड़ी आलोचना की। अब कई दिनों के बाद अरशद वारसी ने अपने इस बयान पर चुप्पी तोड़ी है। प्रभास को जोकर बताने वाले एक्टर ने अपने बयान पर क्या सफाई दी आइए जानते हैं…
अरशद वारसी ने दी सफाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरशद वारसी हाल ही में IIFA 2024 में पहुंचे, जहां उनसे प्रभास को लेकर किए गए कमेंट के बारे में पूछा गया। ‘बाहुबली’ स्टार के बारे में बोल कर अरशद वारसी को काफी ट्रोल होना पड़ा था। ऐसे में ये सवाल पूछे जाने पर वो चुप नहीं रहे और तुरंत जवाब देते हुए कहा, ‘मैं वो टिप्पणी फिल्म कल्कि 2898 एडी में निभाए गए किरदार भैरव के लिए की थी। किसी व्यक्ति के बारे में नहीं।’ आगे हुई बातचीत में एक्टर ने प्रभास को एक ‘शानदार’ अभिनेता बताया।
अरशद वारसी ने कहा, ‘हर किसी का अपना नजरिया होता है देखने का लेकिन आज के समय में लोग शोर को समझना पसंद करते हैं। मैंने फिल्म में उनके किरदार को लेकर बात की थी न कि व्यक्ति के बारे में। प्रभास एक शानदार अभिनेता हैं और ये उन्होंने बार-बार साबित करके दिखाया है। हम सभी को इस बारे में पता है।’ अरशद ने आगे कहा, ‘जब हम किसी अच्छे अभिनेता को बुरा किरदार करते हुए देखते हैं तो ये वाकई दिल तोड़ने के जैसा होता है।’
यह भी पढ़ें: जब SS Rajamouli ने की थी ऋतिक रोशन पर विवादित टिप्पणी, 16 साल बाद मानी गलती
क्या कहा था एक्टर ने?
बता दें कि पिछले दिनों जब अरशद वारसी अनफिल्टर्ड बॉय समदिश के पॉडकास्ट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने बिग बी की तारीफ की लेकिन पैन-इंडिया स्टार प्रभास के बारे में बात करते हुए कहा था कि उन्हें दुख है कि ब्लॉकबस्टर फिल्म में प्रभास ‘जोकर’ की तरह थे।
उधर, अरशद वारसी के इस कमेंट पर काफी बवाल मच गया था। साउथ सुपरस्टार नानी से लेकर सुधीर बाबू तक तमाम स्टार्स ने एक्टर की आलोचना करी थी और उन्हें शब्दों का चयन सही ढंग से करने की नसीहत दी थी। अब इस पर बात करते हुए अरशद ने आगे कहा, ‘उन्हें खुशी है कि अलग-अलग भाषाओं की इंडस्ट्री साथ में मिलकर फिल्में बना रही हैं। भाषा की बाधाओं को दूर पहले ही कर देना चाहिए था। मुझे बुरा लगता है जब बॉलीवुड और टॉलीवुड जैसे शब्दों का यूज होता है। मैंने कई बार लोगों को सही करते हुए इसे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री कहा है।’
उन्होंने यह भी कहा कि उनकी प्रतिस्पर्धा बाकी दुनिया से है, एक-दूसरे के साथ नहीं है। एक्टर ने कहा, ‘जब मैं एक दिन फिल्में डायरेक्ट करूंगा तो मैं सभी स्टार्स को कास्ट करना चाहूंगा। फिर भले ही वो दूसरी फिल्म इंडस्ट्री से क्यों न हों। मेरे लिए भाषा मैटर नहीं करती।’
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
2 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
5 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
6 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
6 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
7 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
7 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
8 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
9 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines