Tunisha Sharma Death Case: टीवी एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार शीजान खान ने दावा किया है कि 24 दिसंबर को आत्महत्या से पहले भी तुनिशा ने सुसाइड की कोशिश की थी। तुनिशा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए खान ने पूछताछ के दौरान कहा कि तुनिशा ने पहले भी जान देने की कोशिश की थी, लेकिन उसने ऐसा करने से रोक लिया था।
शीजान खान ने कहा कि उसने पूरी घटना के बारे में तुनिशा की मां को बताया था और उसे उसकी अच्छी देखभाल करने के लिए कहा था। पुलिस अब अभिनेता के बयान के पीछे के तथ्यों की जांच कर रही है। बता दें कि 21 साल की एक्ट्रेस तुनिशा ने शनिवार को महाराष्ट्र के पालघर में एक धारावाहिक के सेट पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद उनके को-एक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया था। कोर्ट ने शीजान को रविवार को चार दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
तुनिशा की मां की शिकायत के बाद दर्ज किया गया था मामला
मृतक अभिनेत्री की मां की शिकायत पर शीजान खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सहायक पुलिस आयुक्त चंद्रकांत जाधव ने कहा कि बाद में शीजान खान को वसई के एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें चार दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।
शीजान खान ने तुनिशा के साथ संबंध की बात मानी
पुलिस पूछताछ के दौरान, शीजान खान ने कबूल किया कि वो तुनिशा शर्मा के साथ रिश्ते में था। एक्टर के अनुसार, उसने तुनिशा शर्मा से अपने रास्ते अलग कर लिए क्योंकि वे अलग-अलग धर्मों के समुदायों से ताल्लुक रखते थे। शीजान ने पुलिस को यह भी बताया कि दोनों के बीच उम्र का बड़ा फासला होने के कारण तुनिशा से ब्रेकअप कर लिया था।
महाराष्ट्र के मंत्री बोले- ये लव जिहाद का मामला
महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता गिरीश महाजन ने रविवार को दावा किया कि अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत ‘लव जिहाद’ का मामला है। मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि राज्य में एकनाथ शिंदे सरकार ‘लव जिहाद’ के खिलाफ एक सख्त कानून लाने पर विचार कर रही है।
मंत्री ने कहा, “यह ‘लव जिहाद’ का मामला है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। हम देख रहे हैं कि इस तरह के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं और हम इसके खिलाफ सख्त कानून लाने पर विचार कर रहे हैं।” हालांकि, सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) चंद्रकांत जाधव ने कहा कि अभी तक किसी अन्य मामले, ब्लैकमेलिंग या ‘लव जिहाद’ का कोई एंगल नहीं है।
और पढ़िए – आरोपी शीजान खान को मुंबई की वसई अदालत ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
क्या है तुनिशा शर्मा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
तुनिशा शर्मा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसकी मौत फांसी लगाने से होने की पुष्टि हुई है। मंगलवार को तुनिशा की बुआ के इंग्लैंड से आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, घटना वाले दिन तुनिशा शर्मा ने वॉशरूम जाने के बहाने शूट से ब्रेक लिया था। काफी देर तक उसके नहीं लौटने पर टीम ने उसकी तलाश शुरू की। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बाद में वह लटकी मिली थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
8 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
10 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
11 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
12 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
13 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
14 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines