Armaan Malik: बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरमान मलिक के फैंस के लिए गुडन्यूज सामने आई है। अरमान मलिक और उनकी मंगेतर यानी होने वाली बीवी अब माता-पिता बन गए हैं। अरे भई ऐसा हमारा कहना नहीं है… बल्कि ये बात तो खुद अरमान और आशना श्रॉफ ने कही है। जैसे ही सोशल मीडिया पर ये जानकारी सामने आई, तो हर कोई इसके बारे में बातें करने लगा।
अरमान-आशना ने शेयर की फोटो
दरअसल, कुछ ही देर पहले सिंगर अरमान मलिक और आशना श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में साफ देखा जा सकता है कि अरमान अपनी होने वाली वाइफ आशना के साथ नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अरमान ने इसके कैप्शन में लिखा है कि आज हमें साथ रहते हुए 7 साल हो गए हैं और मुझे लगता है कि अब हम माता-पिता हैं।
कैप्शन ने खींचा सबका ध्यान
अरमान मलिक ने इस कैप्शन में आगे लिखा कि हम जानते थे कि हम एक टाइम पर एक puppy घर लाएंगे। @theanubistigerfoundation और @praachikapse को धन्यवाद, वह हमारे पास आया और तब से घर एक ‘पागल घर’ बन गया है। मिलिए छोटे टोफू से, हमारे बच्चे से जिसने हमें उसी क्षण गोद ले लिया, जब हमने उसे एक महीने पहले देखा था।
यूजर्स ने किया ऐसे रिएक्ट
अरमान के साथ-साथ आशना ने भी इस पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वहीं, अब यूजर्स इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि सब एक ही फ्रेम में। दूसरे यूजर ने लिखा कि ये बहुत क्यूट है। तीसरे यूजर ने लिखा कि हैलो टोफू। इस तरह के कमेंट्स यूजर अरमान और आशना के पोस्ट पर कर रहे हैं।
बीते साल की थी सगाई
गौरतलब है कि बीते साल अरमान और आशना ने लंबे टाइम तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद सगाई कर ली थी। अरमान ने इसकी फोटोज भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया था। अरमान ने बेहद रोमांटिक अंदाज में आशना के साथ सगाई की थी। वहीं, अब देखने वाली बात होगी कि कपल कब शादी करता है? फैंस को भी अरमान और आशना की शादी का बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़ें- ‘बेवफा’ पति Nikhil का Dalljiet Kaur पर पलटवार, अभिनेत्री से पहले ही कर दिया ये काम
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
28 mins ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 hr ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
2 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
18 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
21 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
23 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines