Malik Family: यूट्यूबर अरमान मलिक और उनका परिवार लाइमलाइट में रहने के लिए अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा करता है, जिससे कई बार उन्हें ट्रोल भी होना पड़ जाता है। इन दिनों मलिक फैमिली फिर से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में अरमान और कृतिका के बेटे जैद को गंभीर बीमारी होने की खबर आई, तो लोगों ने जैद के जल्दी ठीक होने की दुआ मांगी। हालांकि, इस खबर को कुछ लोगों ने पब्लिसिटी स्टंट भी बताया। ऐसा इसलिए क्योंकि मलिक फैमिली लाइमलाइट में रहने के लिए बार ऐसा कर चुकी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा कब-कब किया है?
मलिक फैमिली ने कब-कब खेला ‘पब्लिसिटी स्टंट’?
पायल मलिक का तलाक लेना
दरअसल, जब पायल, कृतिका और अरमान मलिक बिग बॉस ओटीटी 3 में आए थे, तो उस दौरान पायल मलिक ने बेघर होने के बाद ये कहा था कि वो अरमान मलिक से तलाक लेंगी। उस दौरान पायल ने एक व्लॉग शेयर किया था, जिसमें पायल ने कहा था कि वो इस नफरत और ड्रामे से परेशान हो गई हैं। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने आगे कहा था कि जब तक उन तक था, तो ठीक था, लेकिन अब बात बच्चों तक आने लगी है और ये बहुत हैरान करने वाला है। हालांकि, इसके बाद पायल ने यू-टर्न लिया और तलाक लेने से मना कर दिया, जिसके बाद लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया और कहा कि ये लोग लाइमलाइट में रहने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।
अरमान मलिक की चौथी शादी
कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो सामने आई थी, जिसमें अरमान मलिका अपने बच्चों की नैनी लक्ष्य के साथ पोज देते नजर आ रहे थे। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर लक्ष्य का वो वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने अपने हाथों की मेहंदी डिजाइन पर संदीप उर्फ अरमान मलिक का नाम लिखा था। जैसे ही लोगों ने इसो नोटिस किया, तो इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई और चर्चा होने लगी कि क्या अरमान और लक्ष्य के बीच कुछ चल रहा है? हालांकि, बाद में अरमान मलिक ने वायरल खबरों के सिर्फ अफवाहें करार दिया और अपनी चौथी शादी की खबरों को खारिज कर दिया था।
कृतिका का बिग बॉस 18 में जाना
इतना ही नहीं बल्कि बिग बॉस ओटीटी 3 से आने के बाद मलिक फैमिली ने एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में पायल मलिक ने बताया कि कृतिका मलिक को टीवी के पॉपुलर शो बिग बॉस 18 से ऑफर आया है और वो शो में जा रही हैं जबकि ऐसा कुछ भी नहीं था और कृतिका शो का ऑफर नहीं मिला था। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की फाइनलिस्ट कृतिका की इस हरकत को भी लोगों ने पब्लिसिटी स्टंट करार दिया था।
पायल मलिक का घर छोड़ना
एक बार पायल मलिक के अरमान के घर छोड़ने की खबरें आई थीं। उस दौरान पायल 6-7 बैग के साथ नजर आई थी और चर्चा हुई थी कि पायल मलिक ने अरमान मलिक का घर छोड़ दिया है जबकि ऐसा कुछ नहीं था बल्कि उस वक्त अरमान के घर में शादी थी और शादी के लिए पायल और कृतिका पैकिंग करते हुए भी नजर आए थे। मलिक फैमिली के इस व्लॉग को भी लोगों ने पीआर का नाम दिया था।
जैद की बीमारी की खबरें
वहीं, अब जैद की बीमारी की खबरों पर भी लोगों का कहना है कि ये परिवार लाइमलाइट में रहने के लिए कुछ भी कर सकता है। हालांकि, कोई चर्चा में रहने के लिए अपने बच्चे के बीमार होने की झूठी बातें क्यों करेगा? ये भी बड़ा सवाल है।
Malik Family
यह भी पढ़ें- Zaid की रिपोर्ट से एक दिन पहले ‘सरप्राइज’, अगले दिन ‘कोर्ट मैरिज’… मलिक फैमिली में चल क्या रहा?
संबंधित खबरें
CID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
25 mins ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
48 mins ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
2 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
4 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
5 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
5 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines