Bigg Boss के घर से हुई इस पॉपुलर कंटेस्टेंट की गिरफ्तारी, लॉकेट बना फसाद की जड़

Bigg Boss Contestant Arrested: बिग बॉस के घर से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। बीच शो में एक कंटेस्टेंट को गिरफ्तार कर लिया गया है। अचानक इस अरेस्ट की वजह एक लॉकेट बना है।

Bigg Boss Contestant Arrested

Image Credit: Google

Bigg Boss Contestant Arrested: बिग बॉस 17 इस वक्त चर्चाओं में बना हुआ है। साथ ही कन्नड़ में आ रहा बिग बॉस 10 भी अब किसी गलत वजह से लाइमलाइट में आ गया है। अब कन्नड़ बिग बॉस के एक कंटेस्टेंट को बीच शो से गिरफ्तार कर लिया गया। ये सुनने में काफी शॉकिंग लग रहा होगा लेकिन सच यही है। किच्चा सुदीप के रियलिटी शो के पॉपुलर कंटेस्टेंट वर्थुर संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी एक गलती उनपर भारी पड़ गई और उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला

दरअसल, वर्थुर संतोष (Varthur Santhosh) का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने एक लॉकेट पहना था, जिसकी वजह से सारा फसाद खड़ा हो गया। ये कोई ऐसा वैसा लॉकेट नहीं था बल्कि इस पर बाघ का पंजा बना हुआ था। जिसके बाद फारेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारीयों के उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। FIR दर्ज होते ही कंटेस्टेंट के खिलाफ लीगल एक्शन लिया गया और उन्हें अरेस्ट कर लाया गया।

Bigg Boss Contestant Arrested

Image Credit: Google

विज्ञापन

वन विभाग की शिकायत पर एक्शन

खबरों की मानें तो 22 अक्टूबर को फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारी कन्नड़ बिग बॉस 10 के सेट पर पहुंचे थे और उन्होंने मेकर्स से चेन और लॉकेट शो से बाहर लाने को कहा। इसके बाद उन्होंने इस लॉकेट की ठीक से जांच की और ये फैसला लिया कि ये वाकई असली बाघ का पंजा है। बस फिर क्या था उन्होंने तुरंत वर्थुर संतोष को बीच शो से ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल फॉरेस्ट डिपार्टमेंट पेंडेंट की भी जांच कर रहा है।

मिल सकती है बड़ी सजा

कैमरे के सामने जैसे ही वर्थुर ने गुनाह कुबूल किया उन्हें तुरंत रात करीब 8:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। ये Wildlife Protection Act 1972 का उल्लंघन है। बता दें, टाइगर्स को अत्यधिक लुप्तप्राय प्रजाति माना जाता है। ऐसे में ये कानून तोड़ने पर तीन से सात साल तक की सज़ा हो सकती है। अब देखना होगा कि वर्थुर संतोष के साथ इस केस में आगे क्या होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ