Arjun Kapoor: टीवी से लेकर फिल्मी सितारों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। सेलेब्स अक्सर अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियो के जरिए फैंस को अपडेट भी करते रहते हैं। एक तरफ जहां अर्जुन कपूर, मलाइका संग ब्रेकअप को लेकर चर्चा में हैं, तो दूसरी ओर अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस चिंता में आ गए हैं। जी हां, एक्टर ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में एक आईवी ड्रिप लगी हुई तस्वीर साझा की है, जिसे देखकर लोगों को अर्जुन की चिंता हो रही है।
अर्जुन ने खुद शेयर की फोटोज
हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कई फोटोज शेयर की हैं। पहली फोटो में अर्जुन ने सेल्फी शेयर की है। दूसरी फोटो में एक्टर ने कमरे से विंडो की फोटो शेयर की है। तीसरी फोटो में खाने की टेबल की तस्वीर है। चौथी तस्वीर में पहाड़ों के बीच नदी की फोटो है। पांचवी फोटो में अर्जुन कपूर के हाथ में आईवी ड्रिप लगी नजर आ रही है और वो मुस्कुरा रहे हैं। यही वो फोटो है, जिसे देखकर अर्जुन के फैंस को उनकी चिंता हो रही है। वहीं, अब यूजर्स कमेंट्स के जरिए अर्जुन की हेल्थ के बारे में पूछ रहे हैं।
यूजर्स को हुई चिंता
एक यूजर ने इस पर कमेंट किया आपको क्या हुआ है? दूसरे यूजर ने लिखा कि अब आप ठीक हैं? ध्यान रखो। तीसरे यूजर ने लिखा कि क्या सब ठीक है? एक और यूजर ने कहा कि जल्दी ठीक हो जाओ। इस तरह कमेंट्स करके यूजर अर्जुन के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं, लेकिन आपको बता देते हैं कि इन फोटोज को शेयर करते हुए अर्जुन ने इसके कैप्शन में लिखा है कि Previously on…#throwback #maydump #mayrlifealtaussee @mayrlife_official
मलाइका संग ब्रेकअप को लेकर चर्चा में अर्जुन
बता दें कि इन दिनों अर्जुन कपूर, मलाइका संग ब्रेकअप को लेकर खूब चर्चा में रहे हैं। दोनों के अलग होने की खबरों ने खूब चर्चा बटोरी है। हालांकि इन खबरों पर मलाइका के मैनेजर ने चुप्पी तोड़ी थी और इन्हें अफवाह बताकर पल्ला झाड़ लिया था। अब इसके बाद भी लोगों के मन में सवाल, सवाल ही रह गया कि क्या दोनों अलग हो गए हैं? या ये सिर्फ रूमर्स थी। हालांकि सच्चाई क्या है वो तो कपल ही जानता है। ऐसे में अब फैंस को अर्जुन और मलाइका की तरह से ऑफिशियल स्टेटमेंट का बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़ें- पिता ही नहीं 11 साल की उम्र में बेटी भी है सुपरस्टार, छोटी उम्र में ही लेती है 1 करोड़ फीस, पहचाना क्या?
संबंधित खबरें
कौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
1 hr agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
2 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
4 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
5 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
7 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
9 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
9 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines