पिता ही नहीं 11 साल की उम्र में बेटी भी है सुपरस्टार, छोटी उम्र में ही लेती है 1 करोड़ फीस, पहचाना क्या?

Sitara Ghattamaneni: आज हम आपको एक ऐसी स्टारकिड के बारे में बता रहे हैं, जो बेहद छोटी उम्र में कमाल कर चुकी हैं। जी हां, सिर्फ कमाल ही नहीं बल्कि वो एक जिंदादिल इंसान भी हैं। अगर आप इनके बारे में नहीं जानते हैं, तो आइए आपको बताते हैं…

Sitara Ghattamaneni

Sitara Ghattamaneni

Sitara Ghattamaneni: फिल्मी सितारों के बच्चों की जब बात होती है, तो भई कुछ खास होना तो बनता है। टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक के सितारों के बच्चे भी खूब लाइमलाइट में रहते हैं। फिर चाहे वो आलिया-रणबीर की राहा हो या फिर प्रियंका और निक की मालती मैरी। शाहरुख खान के बच्चे हो या फिर सैफ अली खान के शहजादे। हालांकि स्टारकिड्स की लिस्ट में एक सुपरस्टार की बेटी बेहद मशहूर है। ना सिर्फ मशहूर है बल्कि वो बेहद छोटी उम्र में एक कमाल की इंसान है। अगर आप भी इनके बारे में नहीं जानते हैं, तो आइए आपको बताते हैं…

विज्ञापन

टाइम्स स्क्वायर पर दिखने वाली पहली स्टारकिड

दरअसल, हम बात कर रहे हैं तेलुगु सुपरस्टार महेश बाबू और पूर्व अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर की बेटी सितारा घट्टमनेनी की। जी हां, वही सितारा जो महज 11 साल की उम्र में टाइम्स स्क्वायर पर दिखने वाली पहली स्टारकिड बन चुकी हैं। सितारा ना सिर्फ टाइम्स स्क्वायर बल्कि वो उन्हें हाल ही में पीएमजे ज्वेल्स के ब्रांड एंबेसडर के रूप में साइन किया गया था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sitara (@sitaraghattamaneni)

छोटी उम्र में लेती हैं बड़ी फीस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टिंग के लिए सितारा को 1 करोड़ रुपये का भारी भरकम भुगतान किया गया था। हालांकि सुनने में तो ये भी आया है कि 11 साल की सितारा ने इस पूरी राशि को दान कर दिया था, जो अपने-आपमें बहुत बड़ी बात है। बता दें कि इसके पहले सितारा अपने पिता महेश बाबू के साथ एक संगीत वीडियो में भी नजर आई थीं और डिज्नी के फ्रोजन 2 के तेलुगु डब में बेबी एल्सा को भी उन्होंने आवाज दी थी।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sitara (@sitaraghattamaneni)

कौन हैं सितारा?

सितारा की बात करें तो वो साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की बेटी हैं और दिवंगत सुपरस्टार कृष्णा की पोती हैं। उनकी मां नम्रता भी 90 और 2000 के दशक की शुरुआत में हिंदी और तेलुगु फिल्मों की अभिनेत्री थीं। महेश और नम्रता ने 2005 में अपनी फिल्म अथाडु की शूटिंग के दौरान शादी कर ली थी। उनके दो बच्चे हैं – गौतम (उम्र 18 वर्ष) और सितारा (उम्र 12 वर्ष)।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sitara (@sitaraghattamaneni)

बेटी की सक्सेस पर फूले नहीं समाते महेश बाबू

वहीं, अगर महेश बाबू की बात करें को वो अब एसएस राजामौली की अगली फिल्म में काम कर रहे हैं। फैंस को महेश की हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसके साथ ही महेश की बेटी की इतनी कम उम्र में सक्सेस की भी लोग तारीफ करते हैं। वहीं, महेश भी अपनी बेटी की सफलता से फूले नहीं समाते हैं। हालांकि ये हर पिता के लिए बहुत खास पल होते हैं, फिर चाहे वो कोई आम इंसान हो या फिर कोई बड़ा नाम ही क्यों ना हो?

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sitara (@sitaraghattamaneni)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ