Arjun Kapoor Says Mujhe Dar Lag Raha Hai Amid Break Up with Malaika: अर्जुन कपूर इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चे हो रहे हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में डेंजर लंका के अपने किरदार से दर्शकों को काफी इंप्रेस किया है। काफी लोगों का कहना है कि अर्जुन की ये अब तक की सबसे बेस्ट परफॉर्मेंस थी। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप को लेकर भी एक्टर के लगातार चर्चे हो रहे हैं। दरअसल हाल ही में अपनी फिल्म को प्रमोट करते हुए अर्जुन ने खुद को सिंगल बता दिया, जिसके बाद ऑफिशियली उनके और मलाइका का रिश्ता टूट गया। अब अर्जुन ने अपने एक डर का जिक्र कर दिया है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
अर्जुन कपूर की हो रही तारीफ
अर्जुन कपूर ने रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में विलेन का किरदार निभाया है। इस किरदार के जरिए अर्जुन का एक नया ही रूप फैंस को देखने को मिला है। अर्जुन कपूर ने फिल्म में डेंजर लंका के रोल से सभी को इंप्रेस कर दिया। इस फिल्म में अर्जुन कपूर ने कलयुग के रावण के तौर पर नेगेटिव शेड दिखाया है। एक्टर की इस परफॉर्मेंस को देखने के बाद सोशल मीडिया पर भी उनकी जमकर तारीफ हो रही है।
मुझे आपकी बातों से डर लगता है-अर्जुन
हाल ही में एक्टर वरुण धवन की सीरीज ‘सिटाडेल हनी-बनी’ की स्क्रीनिंग में नजर आए जहां अर्जुन ब्रेकअप के अनाउंसेंट के बाद पहली बार दिखाई दिए। इस दौरान मीडिया ने एक्टर को देखते ही कहा कि सर आपसे डर लग रहा है। इस बात के बाद अर्जुन कपूर ने तुरंत कह दिया कि मुझे आपकी बातों से डर लगता है। अब अर्जुन अपनी बातों से किस तरफ इशारा करना चाहते थे ये तो वही बेहतर जानते हैं। लेकिन हाल-फिलहाल में तो उनकी पर्सनल लाइफ और लव लाइफ को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में हर तरफ उनके ब्रेकअप की ही खबरें छाई हुई हैं।
मलाइका संग ब्रेकअप का ऐलान
हाल ही में एक दिवाली पार्टी के दौरान अर्जुन कपूर का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में जब उनके सामने लोग मलाइका का नाम लेकर चिल्लाने लगे, तब अर्जुन कहते हैं कि फिलहाल तो मैं सिंगल हूं। रिलैक्स करो।
यह भी पढ़ें: लेटर पढ़कर गुस्से से तिलमिलाईं Aishwarya Rai, Abhishek Bachchan संग तलाक की खबरों के बीच पुराना वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
15 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
16 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
17 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
18 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
21 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
22 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
23 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines