---विज्ञापन---

लेटर पढ़कर गुस्से से तिलमिलाईं Aishwarya Rai, Abhishek Bachchan संग तलाक की खबरों के बीच पुराना वीडियो वायरल

When Aishwarya Rai Spoke About Nasty Letter: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की तलाक की खबरों के बीच एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो एक लेटर का जिक्र कर रही हैं।

---विज्ञापन---

When Aishwarya Rai Spoke About Nasty Letter: बॉलीवुड के फेमस कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर तलाक की अफवाहों के चलते सुर्खियों में हैं। दोनों की शादी साल 2007 में हुई थी और उनकी एक प्यारी बेटी भी है, जिसका नाम आराध्या है। इन्हीं अफवाहों के बीच ऐश्वर्या का एक पुराना वीडियो से तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस एक लेटर का जिक्र कर रही हैं जिसे पढ़कर उन्हें बहुत गुस्सा आ गया।

ऐश्वर्या राय का पुराना वीडियो हुआ वायरल 

हाल ही में ऐश्वर्या राय का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो शो ‘जीना इसी का नाम है’ में नजर आ रही हैं। इस शो को दिवंगत अभिनेता फारूक शेख होस्ट कर रहे थे। ऐश्वर्या ने इस दौरान उन्हें मिली एक ‘घिनौनी’ चिट्ठी के बारे में बताया, जो उन्हें किसी अंजान शख्स ने भेजी थी। उन्होंने कहा, ‘इसने मुझे बहुत गुस्सा दिलाया। ये नोट किसी शरारती लड़के द्वारा लिखा गया था और मुझे इससे बहुत दुख हुआ।’ ऐश्वर्या ने चिट्ठी में लिखे कुछ शब्दों का भी जिक्र किया, ‘चलो तुम्हें टुकड़ों में बांटते हैं जैसे कि केक। ये बहुत खराब है, ये कॉलेज से है।’

---विज्ञापन---

ऐश्वर्या-अभिषेक ने साध रखी चुप्पी

हालांकि ऐश्वर्या और अभिषेक ने इस वक्त तलाक की अफवाहों पर खुलकर कुछ नहीं कहा है। ये अफवाहें तब शुरू हुईं जब दोनों ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अलग-अलग एंट्री की। ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ आई थीं जबकि अभिषेक अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। इसके अलावा ऐश्वर्या के जन्मदिन पर भी अभिषेक ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई नहीं दी, जिसने इन खबरों को और तेज कर दिया।

---विज्ञापन---

2014 में भी उड़ी थीं अफवाहें

आपको बता दें तलाक की अफवाहें पहली बार 2014 में उठीं थीं, जिस पर अभिषेक ने सोशल मीडिया पर मजाक करते हुए कहा था, ‘तो मुझे बताया गया है कि मैं तलाक ले रहा हूं। क्या आप मुझे ये भी बताएंगे कि मैं कब दोबारा शादी कर रहा हूं?’ उनकी ये टिप्पणी इस बात का संकेत थी कि वो मीडिया की इन अफवाहों को गंभीरता से नहीं ले रहे थे।

यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan के घर के बाहर टीवी एक्टर बना जबरा फैन, हैरान हुए आस-पास के लोग

---विज्ञापन---
First published on: Nov 04, 2024 08:44 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola