'अकेले रहना इतना भी बुरा नहीं लगता', मलाइका अरोड़ा संग ब्रेकअप के बाद अवॉर्ड शो में बोले अर्जुन कपूर

मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बिजी हैं। इसी बीच उन्होंने अकेले रहने पर एक फनी कमेंट किया, जिसने एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान लोगों को खूब हंसाया।

Arjun Kapoor

Arjun Kapoor

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप कुछ समय पहले ही चर्चा में था। अब शोशा रील अवॉर्ड्स के दौरान अर्जुन ने मजाकिया अंदाज में अकेले रहने के फायदों पर बात की और अपने सिंगल स्टेटस को लेकर खुलकर बोले। क्या कुछ कहा अर्जुन ने, चलिए आपको बताते हैं।

अर्जुन कपूर का सिंगल होने पर मजेदार कमेंट

शोशा रील अवॉर्ड्स में होस्ट की भूमिका निभाते हुए अर्जुन कपूर ने अपने सिंगल स्टेटस को लेकर चुटकी लेते हुए कहा, ‘आज मैं अकेला ही सही, लेकिन अकेले रहने में कोई बुराई नहीं है। ये सिर्फ मेरे लिए नहीं, बल्कि आप सबके लिए भी फायदेमंद है।’ उन्होंने आगे मजाक में कहा कि एक होस्ट के तौर पर उन्हें ज्यादा पैसे मिलेंगे और दर्शकों को कम बकवास सुननी पड़ेगी। उनकी इस हाजिरजवाबी पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

Advertisment

अर्जुन और मलाइका का रिश्ता

आपको बता दें अर्जुन और मलाइका ने साल 2018 से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोरना शुरू किया था और सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते थे। दोनों को कई बार वेकेशन और इवेंट्स में साथ देखा गया था। लगभग आठ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2024 में दोनों के अलग होने की खबरें आईं।

हालांकि ब्रेकअप के बावजूद अर्जुन और मलाइका ने एक-दूसरे के लिए दोस्ती वाला रिश्ता बनाए रखा है। इसी साल फरवरी में अर्जुन ‘इंडियाज बेस्ट डांसर वर्सेस सुपर डांसर’ शो में गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे, जहां मलाइका जज की भूमिका निभा रही थीं।

विज्ञापन

मंच पर जब मलाइका ने अपने लोकप्रिय गानों पर परफॉर्म किया, तो अर्जुन उनके डांस से हैरान रह गए। जब उनसे परफॉर्मेंस पर कमेंट करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मेरी बोलती सालों से बंद हो चुकी है और मैं अब भी चुप रहना चाहता हूं।’ उनकी इस बात पर मलाइका भी हंस पड़ीं।

अर्जुन कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अर्जुन कपूर हाल ही में ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ फिल्म में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब वो जल्द ही ‘नो एंट्री’ के सीक्वल में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण उनके पिता बोनी कपूर कर रहे हैं। इसमें अर्जुन के साथ वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। ये फिल्म इसी साल रिलीज होने की संभावना है।

विज्ञापन

फिल्मों के अलावा अर्जुन अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर भी सुर्खियों में हैं। ब्रेकअप के बाद उन्होंने खुद को फिट और एक्टिव बनाए रखने पर जोर दिया है। उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स में वर्कआउट की झलक देखी जा सकती है, जिससे ये साफ है कि वो अपने करियर और खुद पर फोकस कर रहे हैं।

क्या अर्जुन और मलाइका फिर से साथ आएंगे?

हालांकि दोनों के बीच अच्छे रिश्ते बने हुए हैं, लेकिन क्या वे फिर से साथ आएंगे, इस पर कुछ भी साफ नहीं है। फिलहाल अर्जुन अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं और मलाइका भी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ रही हैं। फैंस को अब अर्जुन की आने वाली फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है और ये देखना दिलचस्प होगा कि वो बड़े पर्दे पर किस तरह धमाल मचाते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ