पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पूरा देश बेहद दुखी है। हर कोई इस हमले का बदला चाहता है। उन मासूमों के लिए इंसाफ चाहता है, जिनकी कोई गलती नहीं थी। इस बीच अब अरिजीत सिंह ने अपना चेन्नई कॉन्सर्ट कैंसिल करने का फैसला लिया है। सिंगर ने फैसला पहलगाम हमले के बाद लिया है। इसकी जानकारी अरिजीत सिंह ने खुद दी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
अरिजीत सिंह ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, अरिजीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इस पोस्ट में सिंगर ने जानकारी देते हुए लिखा कि हाल ही में पहलगाम में हुई दुखद घटना को देखते हुए ऑर्गेनाइजर और कलाकारों ने सामूहिक रूप से इस रविवार, 27 अप्रैल को चेन्नई में होने वाले अपकमिंग कॉन्सर्ट को कैंसिल करने का फैसला लिया है। सिंगर और ऑर्गेनाइजर ने सभी टिकट होल्डर्स को रिफंड के लिए भी कहा है।
Arijit Singh
सिंगर ने कैंसिल किया कॉन्सर्ट
उन्होंने कहा कि सभी को रिफंड जल्द ही मिल जाएगा। बाकी किसी भी जानकारी के लिए events@district.in पर पूछ सकते हैं। हमें समझने के लिए धन्यवाद। गौरतलब है कि अरिजीत सिंह ने पहलगाम में हुए हमले के बाद इस फैसले को लिया है। इस हमले के बाद कई चीजें पोस्टपोन कर दी गई है क्योंकि कश्मीर के एक बार फिर से मासूम और निहत्थे हिंदुस्तानियों का खून बहा है।
पहलगाम में हुआ था आतंकी हमला
बता दें कि 22 अप्रैल के दिन कश्मीर के पहलगाम में कुछ आतंकवादियों ने मासूम और निर्दोष पर्यटकों पर हमला किया और उन्हें धर्म पूछकर मारा गया। पहलगाम की धरती पर हिंदुओं का खून बहा और उसकी छाप पूरे देश पर छूट गई क्योंकि किसी ने भी नहीं सोचा था कि जो लोग घूमने गए हैं या जो लोग अपनी खुशियां मनाने गए हैं, वो एक ऐसी नींद सो जाएंगे, जिससे वो कभी उठ नहीं पाएंगे। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रवैया दिखाय है, लेकिन वो दिन भी दूर नहीं है जब हिंदुस्तान इस हमले का जवाब देगा।
यह भी पढ़ें- EXCLUSIVE: कश्मीर में Emraan Hashmi पर हुई थी पत्थरबाजी? Ground Zero एक्टर ने बताया सच
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
4 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
6 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
7 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
8 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
8 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
10 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines