
EXCLUSIVE: कश्मीर में Emraan Hashmi पर हुई थी पत्थरबाजी? Ground Zero एक्टर ने बताया सच
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar
इस वक्त पूरा देश पहलगाम में हुए आंतकी हमले की निंदा कर रहा है और इस दुख से उबरने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, ये घाव ऐसा है, जिसे भारत कभी भूल नहीं पाएगा। इस बीच अब इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ भी रिलीज के लिए तैयार है। पहलगाम हमले से पहले इमरान हाशमी ने शूटिंग के दौरान की कई बातों का खुलासा किया और बताया कि कश्मीर में उन पर पत्थरबाजी हुई थी या नहीं?
E24 के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में इमरान हाशमी ने बात करते हुए कहा कि वो इसी फिल्म का सीन था और हम शूटिंग के बिल्कुल आखिरी पड़ाव पर थे। सुनने में तो आया था लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। इमरान के बाद अरहान बागति ने भी सच बताते हुए कहा कि मुझे लगता है कि उस टाइम लाइट चली गई थी और कुछ बच्चे खेल रहे थे और उन्होंने छत पर कोई अखरोट या कुछ फेंका था। वहां, पर कोई पथराव नहीं हुआ और इमरान उस वक्त सेट पर भी नहीं थे। दिए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि इसको लेकर अरहान ने और क्या कहा?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: