हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Arijit Singh ने लाइव कॉन्सर्ट में Mahira Khan को कहा 'सॉरी'! आखिर सिंगर से हुई क्या भूल?

Arijit Singh, Mahira Khan: अरिजीत सिंह का हाल ही में दुबई में एक कॉन्सर्ट था, जिसमें बड़ी तादाद में फैंस पहुंचे थे। साथ ही इस कॉन्सर्ट में पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भी पहुंची थी। उसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है।

विज्ञापन
Arijit Singh, image credit- Google

Arijit Singh, Mahira Khan: पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह की आवाज के ना जाने कितने लोग दीवाने हैं। फैंस को सिंगर के गाने बेहद पसंद आते हैं और हर कोई उनकी खूब तारीफ भी करता है। अरिजीत का फैन बेस भी बहुत बड़ा है। ऐसे में सिंगर ना सिर्फ फिल्मों के गानों में अपनी आवाज देते हैं बल्कि लाइव कॉन्सर्ट के जरिए भी अपने फैंस के दिलों में उतर जाते हैं। सोशल मीडिया पर सिंगर के हाल के लाइव कॉन्सर्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मशहूर एक्ट्रेस से ‘सॉरी’ कहते नजर आ रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर क्या है पूरा माजरा?

अरिजीत के कॉन्सर्ट में पहुंची माहिरा

दरअसल, हाल ही में अरिजीत सिंह का दुबई में एक कॉन्सर्ट था। इस कॉन्सर्ट में बड़ी तादाद में सिंगर के फैंस पहुंचे थे। साथ ही अरिजीत के इस कॉन्सर्ट में पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान (Mahira Khan) ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अरिजीत सिंह स्टेज पर नजर आ रहे हैं।

हमारे बीच मौजूद हैं माहिरा खान

वायरल वीडियो में सिंगर कह रहे हैं कि अभी मैं जो कहने जा रहा हूं, उसे सुनकर आप सरप्राइज हो जाएंगे। जरा कैमरा उधर घुमाएं और मैं आपको बताने के साथ-साथ पहचानने की भी कोशिश कर रहा हूं कि मैंने जिनके लिए गाना गाया है, वो यहां मौजूद हैं। लेडीज एंड जैंटलमैन, आप देख सकते हैं कि हमारे बीच मौजूद हैं माहिरा खान और मैं इनका गाना ‘जालिमा’ गा रहा था। उन्होंने आगे कहा कि वो भी गाने को गुनगुना रही थी। अरिजीत ने आगे कहा कि मैं उनको पहचान नहीं सका और इसी बात के लिए उन्होंने माहिर को ‘सॉरी’ भी कहा। माहिरा खान ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस कॉन्सर्ट का एक पोस्ट शेयर किया है।

mahira khan

यह भी पढ़ें- इवेंट से निकलते हुए Ranbir Kapoor के साथ ये क्या हुआ? जिसे देख ‘राहा’ के पापा को लोगों ने कहा- ‘संभलकर RK’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें