हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या Amitabh Bachchan के बाल असली हैं? अगर पूछा जाए सवाल तो नेटिजन्स का क्या होगा जवाब?

Are Amitabh Bachchan hair real: अमिताभ बच्चन को लेकर सवाल किया जाए कि उनके बाल असली हैं या नहीं? तो इस पर नेटिजन्स क्या जवाब देंगे? जानें…

विज्ञापन
instagram

Are Amitabh Bachchan hair real: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बड़ी फैन फॉलोइंग है। हालांकि बिग बी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं।

दरअसल, जब Quora पर सवाल किया गया कि क्या अमिताभ बच्चन के बाल असली हैं, तो इस पर यूजर्स ने तरह-तरह का जवाब दिया। आइए जानते हैं कि बिग बी के बालों को लेकर नेटिजन्स क्या सोचते हैं?

यह भी पढ़ें- Upcoming OTT Releases: Tiger 3 से लेकर 12वीं फेल तक, किस तारीख को कौन-सी फिल्म, कहां देखें?

विज्ञापन

Social Media

क्या अमिताभ बच्चन के बाल असली हैं?

इस सवाल के जवाब का उत्तर देने की Quora पर तो जैसे होड़-सी लगी हुई है। तमाम यूजर्स इस पर एक जैसा ही जवाब भी दे रहे हैं। एक यूजर ने इस सवाल का जवाब देते हुए लिखा कि नहीं, अमिताभ बच्चन के बाल असली नहीं हैं, बल्कि वो भी बॉलीवुड के एक ऐसे सेलेब्रिटी हैं, जिन्होंने प्लास्टिक सर्जरी और हेयर ट्रांसप्लांट कराया है। Quora पर लिखा गया कि 90 के दशक में अपने बालों के तेजी से झड़ने की गंभीर समस्या से निपटने के लिए उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट का ऑप्शन चुना था।

विज्ञापन

social media

यूजर्स ने दिया ये जवाब

हालांकि एक और यूजर ने इस पर लिखा कि हां, अमिताभ बच्चन हेयर पैच (विग) पहनते हैं। इतना ही नहीं बल्कि उनके पास एक ही पैटर्न के लगभग 3-4 और विग हैं, लेकिन थोड़े अलग शेड्स और उनमें कुछ बदलाव है। Quora पर बताया गया कि बिग बी के विग की कीमत 1 से 1.25 लाख रुपये तक है।

विज्ञापन

बिग बी विग पहनते हैं- यूजर

इतना ही नहीं बल्कि एक अन्य यूजर ने Quora पर लिखा कि हां बिग बी विग पहनते हैं और मैं उन लोगों में से हूं, जिसने उन्हें विग के बिना देखा है। जब अमिताभ बच्चन सुबह को सैर करने के लिए जुहू बीच पर आते हैं, तब बहुत सारे लोग उन्हें इसके बिना ही देखते हैं। हालांकि इसमें कोई शॉक्ड होने की बात नहीं हैं।

बिग बी की है बड़ी फैन फॉलोइंग

बता दें कि अमिताभ बच्चन की अलग ही फैन फॉलोइंग है। दर्शकों को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। साथ ही बिग बी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं, जहां वो अपने फैंस को लेटेस्ट अपडेट देते रहते हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola