Archana Puran Singh On Anxiety: अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) जबसे नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम हो रहा है सभी लोग अर्चना को हंसते हुए देख रहे हैं। वो अब तक कई रियलिटी शोज में यूं ही हंसते हुए नजर आई हैं। जब भी लोग अर्चना पूरन सिंह का नाम सुनते हैं तो उनके कानों में अपने आप जोर-जोर से हंसने की आवाज सुनाई देने लगती है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि यूं ठहाके लगाने वाली ये एक्ट्रेस भी कभी तकलीफों से गुजरी होंगी।
अर्चना पूरन सिंह ने किया एंजाइटी पर बड़ा खुलासा
अब खुद अर्चना ने अपनी तकलीफों का खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने अब पहली बार खुलकर एंजाइटी (Anxiety) पर बात की है। उन्होंने खुलासा किया कि वो भी इस समस्या से जूझ चुकी हैं। अपने एक पोस्ट में अर्चना ने ये सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने अब जाकर ये रिवील किया है कि बचपन से ही उन्हें एंजाइटी की समस्या थी। उन्होंने अपने एक पोस्ट में लिखा, ‘आज वो इसे एंजाइटी कहते हैं। मेरे समय में किसी एग्जाम, किसी इवेंट, किसी डेट से पहले यह एक नॉर्मल स्थिति थी। कोई हमसे नहीं पूछता था कि हम कैसा महसूस कर रहे हैं।’
अर्चना कैसे करती हैं एंजाइटी से डील?
उन्होंने आगे लिखा, ‘हमने खुद अपने पेट में बार-बार होने वाली गुड़गुड़ पर सवाल नहीं उठाया! मैं अपनी लाइफ को बेहद खुशहाल जीवन के रूप में डिफाइन करती हूं… यहां तक कि मुश्किल समय में भी। तुम भी ठीक हो जाओगे। अपने अच्छे मोमेंट्स का चुनाव करें।’ इस पोस्ट के साथ उन्होंने लम्बा चौड़ा कैप्शन लिखकर अपने दिल की बात कही है। उन्होंने अपने नोट में लिखा, ‘मैं कोई एक्सपर्ट नहीं हूं। लेकिन मुझे इससे डील करने का अनुभव है। इससे सीखने और मुझ पर इसकी पकड़ को कम करना आता है। कभी-कभी जब मैं जल्दी सोना चाहती हूं तो यह मुझे जगाए रखता है! फिर भी मैं इस पर फोकस नहीं करती।’
यह भी पढ़ें: मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर R. M. Veerappan का हुआ निधन, फिल्म इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका
फैंस को दी खास सलाह
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं अपनी जिंदगी में हर दिन होने वाली सभी अच्छी चीजों पर फोकस करना चुनती हूं। मैं हर दिन के हैप्पी मोमेंट्स गिनती हूं और इससे मेरा पूरा दिन खुशहाल हो जाता है। मैं इसे एक स्टोरी में लगा रही थी लेकिन मेरे बेटे ने पूछा कि यह क्या था और उसने कहा, “मॉम, आप इसे एक पोस्ट में क्यों नहीं डालती? मुझे यकीन है कि इसे पढ़ने से किसी को फायदा हो सकता है।” खैर, अगर ऐसा होता है तो मेरे दिन में कुछ और हैप्पी मोमेंट्स जुड़ जाएंगे! सभी को प्यार और हर दिन एक हैप्पी डे चुनें।’
संबंधित खबरें
जाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
24 mins agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
57 mins agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
2 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
22 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines