Archana Gautam Health Update: बिग बॉस (Bigg Boss) फेम कंटेस्टेंट अर्चना गौतम (Archana Gautam) आए दिन किसी न किसी कंट्रोवर्सी में फंस जाती हैं। कभी वो कुछ विवादित बयान दे देती हैं तो कभी उनकी प्रोफेशनल लाइफ में गड़बड़ हो जाती है। लेकिन अब उनसे जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई जिसके बाद उनके फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। ‘खतरों के खिलाड़ी’ (Khatron Ke Khiladi) में खतरनाक स्टंट परफॉर्म करने वाली अर्चना गौतम अब हॉस्पिटल पहुंच गई हैं। एक्ट्रेस की हालत खराब हो गई जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। अब एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट सामने आया है।
हॉस्पिटल पहुंची अर्चना गौतम
हॉस्पिटल से आई अर्चना की तस्वीर
उन्होंने खुद अपने फैंस को अपनी सेहत की जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल सोशल अकाउंट से एक स्टोरी शेयर कर पहले बताया कि उनकी तबीयत खराब हैं और वो हॉस्पिटल में एडमिट हो गई हैं। उन्होंने पहले अपने हाथ की एक तस्वीर शेयर की जिस पर ड्रिप लगी हुई है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- ‘फर्स्ट टाइम ऐसा लगा है मुझे, बहुत दर्द हुआ।’ इसके साथ ही उन्होंने रोने का इमोजी भी शेयर किया। इसके आगे उन्होंने लिखा, ‘बुरी नजर क्या से क्या कर देती है।’ यानी एक्ट्रेस का कहना है कि आज वो जिस हाल में हैं उसकी जिम्मेदार है उन्हें लगी बुरी नजर।
हॉस्पिटल पहुंची अर्चना गौतम
कैसी है एक्ट्रेस की हालत?
इसके बाद अर्चना ने एक और तस्वीर शेयर कर फैंस को अपना हेल्थ अपडेट दिया है। दरअसल, उनकी ये हालत देख लोग घबरा गए थे, जिसके बाद उन्होंने अपनी एक फोटो पोस्ट की है। इसमें वो हॉस्पिटल के बिस्तर पर आराम करती हुई दिखाई दे रही हैं और कैमरा के लिए पोज दे रही हैं। स्माइल करते हुए उन्होंने अपने चाहने वालों को एक खास मैसेज दिया है। उन्होंने इस स्टोरी के कैप्शन में लिखा है- ‘मजबूत बने रहो। जिंदगी में हार मत मानो।’ इसके बाद एक्ट्रेस ने अब अपना एक और वीडियो पोस्ट किया है। अच्छी बात ये है कि इसमें वो हॉस्पिटल के कपड़ों में नजर नहीं आ रहीं।
हॉस्पिटल पहुंची अर्चना गौतम
अर्चना ने दी गुड न्यूज़
इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्चना ने सभी को एक गुड न्यूज़ दी है। उन्होंने पहले अपना फेस दिखाया और फिर उनकी हाथ पर लगी ड्रिप पर जूम किया। इसी के साथ वो इस वीडियो में स्माइल करते हुए भी दिखाई दे रही हैं और उन्होंने बताया है कि वो जल्द ही डिस्चार्ज होने वाली हैं। इस वीडियो के कैप्शन में अर्चना ने लिखा- ‘मॉर्निंग लुक, डिस्चार्ज होने वाली हूं, 3 दिन के लिए खुशी देखो मेरी।’ अब ये जानकर फैंस राहत की सांस ले रहे हैं कि अर्चना गौतम पहले से बेहतर हैं और वो जल्द ठीक होकर अपने घर आने वाली हैं।
संबंधित खबरें
'घूसखोर पंडित' नहीं, 'गजब रात' के नाम से रिलीज होगी मनोज बाजपेयी की फिल्म
45 mins ago'अपने 2 दिन...', 'बिग बॉस 20' से एविक्ट होते ही नकुल ढुल का पोस्ट वायरल
3 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
3 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
5 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
5 hrs agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
5 hrs ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
6 hrs ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
19 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
20 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines