Sshura Khan के बेबी शावर में एकजुट हुआ खान परिवार, सलमान की खास Iulia Vantur भी बनीं हिस्सा

Sshura Khan Baby Shower: शूरा खान के बेबी शावर से वीडियो सामने आ रहे हैं. अरबाज खान के परिवार वाले अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर इन दोनों को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे हैं. उनके अलावा सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी इस खास मौके पर नजर आ रही हैं.

Sshura Khan Baby Shower, Arbaaz khan

शूरा के बेबी शावर के वीडियो हुए वायरल. (Photo Credit- Social Media)

Sshura Khan Baby Shower: अरबाज खान और उनकी दूसरी वाइफ शूरा खान जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. कपल अपने बेबी का वेलकम करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. इसी बीच अब शूरा खान के बेबी शावर के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. अरबाज और शूरा के लिए ये पल बेहद खास हैं और ऐसे में पूरा खान परिवार इन दोनों के साथ ना हो, ये तो हो ही नहीं सकता. अब अरबाज और शूरा के लिए पूरी खान फैमिली वक्त निकालकर साथ आई है. शूरा को आशीर्वाद देने और उनकी खुशियों में शामिल होने के लिए सभी अपने-अपने अंदाज में तैयार होकर पहुंचे. सबसे पहले होने वाली मम्मी और पापा के लुक की बात कर लेते हैं.

बेबी शावर में शूरा और अरबाज ने की ट्विनिंग

आपको बता दें, इस खास फंक्शन पर अरबाज खान अपनी प्रेग्नेंट वाइफ के साथ ट्विनिंग करते हुए दिखाई दिए. शूरा ने अपने बेबी शावर पर येलो कलर की लूज ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी. इस ड्रेस में वो ना सिर्फ बेहद प्यारी, बल्कि काफी कम्फर्टेबल दिखाई दीं. साथ ही अरबाज भी इस दौरान येलो मैचिंग शर्ट और व्हाइट पैंट में दिखाई दिए. दोनों ने साथ में मुस्कुराते हुए मीडिया को जमकर पोज दिए. इन दोनों के चेहरों पर पेरेंट्स बनने की खुशी साफ नजर आ रही है. इन दोनों के अलावा सोहेल खान को भी आते हुए देखा गया है. सोहेल अपने बड़े भाई और भाई के इस जश्न में कैजुअल लुक में नजर आए.

सलमान खान ने दिखाया स्वैग

सोहेल जीन्स और टी-शोर्ट में दिखे. वो अपनी मां सुशीला खान को हाथ पकड़कर इस पार्टी में लेकर आए. सोहेल की मां भी पिंक फ्लोरल सूट में सादगी दिखाती हुई नजर आईं. धीरे-धीरे कदमों से आगे बढ़कर वो पार्टी में आईं. हेलेन को भी इस जश्न में शामिल होते हुए देखा गया है. वो सबसे ज्यादा स्माइल कर रही थीं. उनके अलावा सलमान खान भी अलग अंदाज में दिखाई पड़े. भाईजान को ब्लैक शर्ट में हीरो की तरह एंट्री लेते हुए देखा जा सकता है. सलमान हाई सिक्योरिटी के साथ शूरा और अरबाज के फंक्शन में पहुंचे. सनग्लासेस और परफेक्ट हेयर स्टाइल फ्लॉन्ट कर सलमान खान ने फैंस का दिल जीत लिया है.

यूलिया वंतूर भी स्टाइलिश अंदाज में आईं नजर

सलमान खान की करीबी कही जाने वालीं एक्ट्रेस यूलिया वंतूर भी खान फैमिली के इस खास इवेंट का हिस्सा बनीं. यूलिया को अक्सर खान फैमिली के हर फंक्शन और पूजा में देखा जाता है. ऐसे में उन्होंने शूरा खान की बेबी शावर पार्टी भी मिस नहीं की. वो वेस्टर्न लुक में तैयार होकर इस फंक्शन में पहुंचीं और पैपराजी के सामने मुस्कुराती हुई भी दिखीं. अब बाहर के वीडियो तो सामने आ गए हैं, लेकिन फैंस को इंतजार है कि कब सेलिब्रेशन के वीडियो सामने आएंगे?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ