Arbaaz Khan-Shura Khan: बॉलीवुड का न्यू कपल अरबाज खान और शूरा खान अपने निकाह के बाद से अक्सर साथ में नजर आते रहते हैं। सोशल मीडिया पर कपल का एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मलाइका-अरबाज के बेटे अरहान शूरा के साथ नजर आए। हालांकि इंटरनेट पर वायरल हो रहा ये वीडियो अब लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है और यूजर्स इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर यूजर्स वीडियो को लेकर क्या कह रहे हैं?
एक साथ दिखें अरबाज खान, शूरा और अरहान
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में अरबाज खान, शूरा और अरहान एक साथ नजर आए। तीनों को फैमिली डिनर के दौरान एक साथ देखा गया। वहीं, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि तीनों के फेस पर प्यारी-सी स्माइल है और तीनों साथ में बेहद खुश है। इतना ही नहीं बल्कि वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मलाइका और अरबाज के बेटे अपनी सौतेली मां शूरा के लिए कार भी ड्राइव करने के लिए तैयार है। इस दौरान दोनों का स्पेशल बॉन्ड साफ नजर आ रहा है।
यूजर्स ने लिए खूब मजे
वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट्स की बारिश कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर लिखा कि ये अरबाज की बेटी लग रही है। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि बीवी कम बेटी ज्यादा लग रही हो। तीसरे यूजर ने लिखा कि ये तो अरहान की भी बेटी लग रही है। एक और यूजर ने कमेंट किया कि ये तो बेटी लग रही है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं।
Arbaaz Khan, Shura Khan, Arhaan khan
बीते साल अरबाज-शूरा ने किया था निकाह
बता दें कि बीते साल 24 दिसंबर को अरबाज खान और शूरा खान एक-दूजे के हो गए थे। दोनों ने अपनी फैमिली और फ्रेंड्स की मौजूदगी में निकाह किया था। कपल की फोटोज ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी और लोगों ने इन तस्वीरों पर खूब प्यार भी लुटाया। हालांकि अरबाज और शूरा के ऐज गेप को लेकर दोनों को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था, लेकिन बीते कुछ टाइम पहले अरबाज ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी और बताया था कि वो और शूरा जानते हैं कि दोनों में कितना ऐज गेप है और उन्हें पता है कि उन्होंने क्या किया है।
यह भी पढ़ें- पति से पिटती थी ये हसीना, पाक क्रिकेटर संग रहा अफेयर, बिजनेसमैन पर रेप का आरोप लगा दर्ज कराई FIR
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
12 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
13 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
14 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
15 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
18 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
19 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
20 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines