हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नई भाभी Shura Khan संग Salman Khan ने लगाए ठुमके, वीडियो वायरल

Shura Khan-Salman Khan Dance: अरबाज के इस फंक्शन में सलमान खान भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह नई भाभी शूरा के साथ ठुमके लगाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
image credit: instagram

Shura Khan-Salman Khan Dance: बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान और सलमान खान के भाई ने बीते दिन यानि 24 दिसंबर को शूरा संग अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। अरबाज और शूरा ने बहन अर्पिता खान के घर में निकाह किया, जिसमें भाई सलमान खान से लेकर बेटा अरहान भी शामिल हुआ। शादी के बाद सामने आई पहली तस्वीरों में दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं। शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वहीं एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें भाईजान यानि सलमान खान, शूरा के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

जमकर हुआ डांस

खान परिवार में इस वक्त जश्न का माहौल है। इस परिवार के चिराग ने दूसरा निकाह रचा लिया है, जिससे घर के लोग खुश नजर आ रहे हैं। अरबाज के इस फंक्शन में सलमान खान भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह नई भाभी शूरा के साथ ठुमके लगाते दिख रहे हैं। वीडियो में अरहान खान भी सलमान खान के साथ ‘तेरे मस्त मस्त दो नैन’ गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वह ‘लेके प्रभु का नाम’ गाने पर भी डांस करते दिखे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: बेगम Shura Khan की आंखों में खोए Arbaaz Khan, शादी की तस्वीरों में दिखा नूरानी अंदाज

बेटे ने भी शादी में लगाए ठुमके

विज्ञापन

शादी में सलमान खान पठानी सूट में नजर आए थे। पापा की शादी में बेटा अरहान भी काफी खुश था। इस वीडियो में सलमान और अरहान शूरा के साथ डांस कर रहे हैं। इसके अलावा अरहान ने पापा और नई अम्मी शूरा के साथ फोटोज भी क्लिक कराई हैं। इसके अलावा अरहान का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह केक कटिंग सेरेमनी के दौरान शूरा के साथ खड़े हुए नजर आ रहे थे।

नई भाभी संग सलमान का बॉन्ड

विज्ञापन

इस वक्त खान परिवार बहुत एक्साइटेड और खुश है। नई भाभी के साथ सलमान का बॉन्ड देखकर फैंस भी काफी खुश हो रहे हैं। शादी में सलमान के स्वैग पर फैंस भी फिदा हो गए हैं। बता दें कि शूरा मेकअप आर्टिस्ट हैं और उनके साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करके अरबाज काफी खुश हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola