Arbaaz Khan-Shura Khan: कुछ टाइम पहले ही बी-टाउन का नया कपल बना अरबाज खान और शूरा खान अक्सर एक-साथ नजर आते हैं। निकाह के बाद से कपल को साथ देखा जा रहा है, लेकिन अब ऐसा क्या हुआ कि अरबाज खान ने अपनी नई नवेली दुल्हन को ही इग्नोर कर दिया। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अरबाज अपनी बीवी को छोड़कर किसी और के साथ बिजी है। साथ ही अब यूर्जस भी इस वीडियो पर जमकर मजे ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Ambani खानदान की छोटी बहू Tina Munim, जो बॉलीवुड की रही हैं खूबसूरत हसीना
किसके साथ बिजी Arbaaz Khan?
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि अरबाज खान अपनी पत्नी को छोड़कर किसी और से हंस-हंसकर बातें कर रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो को विरल भयानी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अरबाज खान बिग बॉस 17 की दूसरी रनर-अप रहीं मन्नारा चोपड़ा से हंस-हंसकर बातें कर रहे हैं। वहीं, अरबाज की बीवी मन्नारा के पीछे खड़ी नजर आ रही है और अपने पति के फ्री होने का इंतजार कर रही हैं।
बिग बॉस 17 की ग्रैंड पार्टी का है इनसाइड वीडियो
मन्नारा से बाते करते हुए अरबाज मानों अपनी पत्नी को भूल ही गए हैं और वो उनका वेट कर रही हैं। बता दें कि ये वीडियो बिग बॉस 17 की ग्रैंड पार्टी का है, जहां इनसाइड वीडियो में अरबाज मन्नारा के साथ बिजी नजर आए। बताते चलें कि इस इवेंट में अरबाज और शूरा ने जहां एक-दूसरे का हाथ थामे एंट्री की थी, वहीं, अब यूजर्स का कहना है कि अरबाज पार्टी में अपनी बीवी को इग्नोर कर रहे हैं।
यूजर्स ले रहे मजे
इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो को देखकर यूजर्स भी मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि अरबाज की वाइफ इतनी छोटी है, मन्नारा के पीछे दिख भी नहीं रही। दूसरे यूजर ने लिखा कि वो वैसे भी छुप के रहती है। तीसरे यूजर ने लिखा कि अच्छी जानकारी। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पर करके मजे ले रहे हैं।
कपल गोल्स देते नजर आते हैं अरबाज और शूरा
बता दें कि बीते साल 24 दिसंबर 2023 को कपल ने निकाह किया था, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर छाई रही थी। कपल ने अपने फ्रेंड्स और फैमिली के बीच शादी की थी। अपनी शादी के बाद से दोनों एक साथ कपल गोल्स देते नजर आते हैं। हालांकि अब इस वीडियो को देखकर यूजर्स अरबाज को अपनी बीवी को इग्नोर करने के लिए कह रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं हैं अरबाज और शूरा दोनों ही एक साथ नजर आते रहते हैं।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
12 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
13 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
15 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
16 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
17 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
18 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
19 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
20 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines