Arbaaz Khan Birthday: बॉलीवुड एक्टर और प्रड्यूसर अरबाज खान (Arbaaz Khan) का आज 56वां जन्मदिव है। अरबाज ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। हालांकि, उनका करियर कभी उनके भाई सलमान खान (Salman Khan) की तरह बुलंदियों तक नहीं पहुंच पाया, लेकिन एक प्रड्यूर के तौर पर उन्होंने काफी सफलता हासिल की है। उन्होंने एक प्रड्यूसर होने के नाई कई हिट फिल्में बनाईं। दबंग, दबंग 2 जैसी कई फिल्में शामिल हैं। अरबाज खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियो में रहते हैं। सबसे ज्यादा चर्चा उनकी एक्स वाइफ और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ उनके तलाक की हुई है।
अरबाज और मलाइका ने साल 1998 में शादी की थी। इससे पहले दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात एक एड शूट के दौरान हुई थी। पांच साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी की थी। दोनों के एक बेटा अरहान खान (Arhaan Khan) भी है, लेकिन शादी के 19 साल दोनों की शादी टूट गई।
Arbaaz Khan and Malaika Arora Wedding Photos
यह भी पढ़ें: Rekha का Latest Look हुआ वायरल, मनीष मल्होत्रा संग दिए फोटो पोज
शादी के 19 साल बाद टूटा था दोनों का रिश्ता
इस खबर ने सभी को चौका दिया था। हालांकि, अरबाज ने कई बार अपने तलाक पर बात और हमेशा उन्होंने एक ही बात दौहराई कि ‘वो एक परफेक्ट पति नहीं हैं’। अपने एक इंटरव्यू के दौरान अरबाज ने कहा था कि ‘मैंने 19 साल तक अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन मैं सफल नहीं हो पाया’। मलाइका ने डिवोर्स के बदले एलुमनी अमाउंट के तौर पर अरबाज खान से 10 करोड़ रुपये की मांग की थी।
Arbaaz Khan Giorgia Andriani
Georgia Andriani को डेट कर रहे हैं Arbaaz Khan
मलाइका के बाद अरबाज खान इटैलियन एक्ट्रेस और मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) को डेट कर रहे हैं। बीच में दोनों काफी समय से साथ नहीं दिखते तो दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी वायरल हुई थीं। हालांकि, दोनों ने इस मामले पर चुप्पी साधी हुई है, लेकिन कुछ समय पहले दोनों की साथ में कुछ फोटो वायरल हुई थीं।
Malaika Arora Arjun Kapoor
Arjun Kapoor को डेट कर रही हैं Malaika Arora
वहीं, अगर अर्जुन कपूर की बात की जाए तो, वो डायरेक्टर बोनी कपूर (Bonney Kapoor) के बेटे और एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट कर रही हैं। खबरों की माने तो दोनों शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। दोनों को अक्सर साथ समय बिताते हुए देखा जाता है।
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
7 mins ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
1 hr agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
3 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
3 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
5 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
6 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
6 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
7 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
23 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines