Rekha का Latest Look हुआ वायरल, मनीष मल्होत्रा संग दिए फोटो पोज
Edited By Vandana Saini

Rekha Viral Video
Edited By Vandana Saini

Rekha Viral Video
Rekha Viral Video: 70 से 80 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाली खूबसूरत अदाकारा रेखा (Rekha) के लिए आज भी करोड़ों फैंस की दीवानगी खत्म नहीं हुई है। आज भी एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग की कोई संख्या नहीं है। भले ही रेखा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन जब भी किसी इवेंट या अवॉर्ड फंक्शन में जाती हैं तो सभी की निगाहें उन पर ही टीक जाती है। आज भी रेखा कहीं स्पोर्ट हो जाए तो पैपाराजी उनकी तारीफों की पुल बांधने से खुद को रोक नहीं पाती। हाल में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में एक्ट्रेस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के घर एक गेट-टुगेदर पार्टी में पहुंची थीं। इस दौरान पैपाराजी ने उनकी खूब फोटो क्लिक की। रेखा ने भी पैपाराज के लिए जमकर पोज दिए और साथ ही उन्होंने मनीष मल्होत्रा के साथ भी कई पोज दिए।
मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के गेट-टुगेदर पार्टी में रेखा ब्लैक कलर की ड्रेस के साथ ब्लैक एंड वाइट स्ट्राइप्ट वाले हेडबैंड और सनग्लासेस में काफी स्टाइलिश नजर आ रही हैं। उनका लुक फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है। उनकी वीिडियो पर फैंस भी कमेंट्स उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि 68 की उम्र में भी एक्ट्रेस 20 साल की नजर आ रही हैं।
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने गेट-टुगेदर पार्टी की कुछ फोटो अपनी इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। इन तस्वीरों में मनीष रेखा के साथ जान्हवी कपूर, परिणीति चोपड़ा, खुशी कपूर और मुस्कान नजर आ रही हैं। साथ ही फोटोज में रेखा जान्हवी को पीछे से गले लगाती हुई नजर आ रही हैं। फोटोज को काफी पसंद किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: