AR Rahman Ex Wife: बॉलीवुड के फेमस सिंगर एआर रहमान की एक्स वाइफ सायरा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सायरा को इस वक्त मेडिकल इमरजेंसी के चलते अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि सायरा की सर्जरी हुई है।
सायरा की वकील ने दी जानकारी
सायरा की वकील वंदना शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर इस खबर की जानकारी दी है। वंदना शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस जानकारी को शेयर किया है। वंदना का ये पोस्ट सामने आने के बाद फैंस भी टेंशन में आ गए हैं और हर कोई सायरा के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है।
पोस्ट में क्या?
वहीं, अगर वंदना के पोस्ट की बात करें तो उन्होंने अपने पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा है कि सायरा रहमान की तरफ से वंदना शाह और एसोसिएट्स उनकी मौजूदा स्वास्थ्य हालत के बारे में ये बयान जारी कर रहे हैं कि कुछ दिन पहले सायरा को मेडिकल इमरजेंसी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी सर्जरी भी हुई थी।
जल्दी ठीक होने की दुआ की मांगी दुआ
उन्होंने आगे लिखा कि इस मुश्किल वक्त में हम उनके जल्दी ठीक होने की दुआ करते हैं। साथ ही उन्होंने सभी को थैंक्स भी किया है और कहा कि वो सभी का आभार व्यक्त करती हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी प्राइवेसी की भी अपील की है और समझने के लिए सभी को थैंक्स किया है।
दोनों ने किया अलग होने का फैसला
गौरतलब है कि बीते साल यानी 19 नवंबर 2024 को एआर रहमान और सायरा बानो ने अपने अलग होने का ऐलान किया था। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया था। एआर रहमान और सायरा बानो ने अपनी शादी तोड़ते हुए अलग रहने का फैसला किया और अब दोनों अलग रह रहे हैं। बता दें कि इसको लेकर भी वकील वंदना शाह ने एक आधिकारिक बयान शेयर किया था।
यह भी पढ़ें- India’s Got Latent विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, जारी की एडवाइजरी, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
10 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
11 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
13 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
15 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
16 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
17 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines