AR Rahman ने पत्नी से अलग होने के बाद हुई ट्रोलिंग पर किया रिएक्ट, संगीतकार ने दिया जवाब

बॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने अपनी पत्नी से अलग होने के बाद हुई ट्रोलिंग पर अब अपनी प्रतिक्रिया दी है। एआर रहमान ने क्या कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं।

AR Rahman Reacts To Getting Trolled

AR Rahman Reacts To Getting Trolled

विज्ञापन

म्यूजिक की दुनिया के सरताज एआर रहमान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। करीब 29 सालों तक साथ निभाने के बाद नवंबर 2024 में उन्होंने अपनी पत्नी सायरा बानो से अलग होने का फैसला लिया। इस फैसले के बाद रहमान को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। अब एक हालिया इंटरव्यू में उन्होंने इन ट्रोल्स और उनकी सोच पर खुलकर बात की है।

एआर रहमान ने ट्रोलिंग पर दिया रिएक्शन 

हाल ही में यूट्यूब शो ‘नयनसेन्स’ में शामिल हुए एआर रहमान ने ट्रोलिंग और अपने निजी जीवन के बारे में बात करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन चुनना उनका फैसला था और जब कोई इंसान सार्वजनिक क्षेत्र में होता है तो उसकी हर बात पर चर्चा होती है। रहमान ने कहा कि चाहे वो कोई बड़ा अमीर हो या फिर भगवान खुद क्यों न हो, आलोचना हर किसी का पीछा करती है। तो ऐसे में वो खुद को इससे अलग कैसे मान सकते हैं।

विज्ञापन

‘बिना सोचे-समझे कुछ नहीं कहना चाहेंगे’

एआर रहमान ने ट्रोलिंग पर अपने विचार शेयर करते हुए कहा कि वो कर्म में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि ‘अगर मैं किसी की मां, बहन या पत्नी को लेकर कुछ कहूंगा, तो मेरे परिवार पर भी कोई उंगली उठाएगा।’ रहमान ने ये भी कहा कि भारत जैसे देश में परिवार और रिश्तों को बेहद अहमियत दी जाती है, इसलिए लोगों को सोचे-समझे बिना किसी के बारे में कुछ नहीं कहना चाहिए।

उन्होंने बताया कि जब कोई उनके परिवार को लेकर गलत बात कहता है तो वो प्रतिक्रिया देने के बजाय ईश्वर से उनके लिए दुआ करते हैं। रहमान कहते हैं, ‘मैं बस प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उन्हें माफ करे और सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा दे।’ उनका ये जवाब सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

एआर रहमान और सायरा बानो की शादी 

आपको बता दें कि एआर रहमान और सायरा बानो की शादी 12 मार्च 1995 को हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं- बेटियां खातिजा और रहीमा, और बेटा ए.आर. अमीन। खातिजा का जन्म दिसंबर 1995 में हुआ था जबकि अमीन का जन्म जनवरी 2003 में हुआ था। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो एआर रहमान इन दिनों अपने The Wonderment Tour को लेकर भी चर्चा में हैं। उनके इस टूर को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ