हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

यूरोप में शूट होगी सलमान के साथ एआर मुरुगादॉस की अगली फिल्म, कबीर खान की फिल्म का भी हिस्सा हो सकते हैं सलमान

AR Murugadoss next film with Salman khan: रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान, साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित बेनाम फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसके निर्देशक एआर मुरुगादॉस हैं।

विज्ञापन
रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान, साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित एक फिल्म में नजर आने वाले हैं।

AR Murugadoss next film with Salman khan: बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान इंडियन सिनेमा के सबसे मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। साल 1988 में आई फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से डेब्यू करने वाले सलमान ने अभी तक कई धमाकेदार फिल्मों में काम किया है और उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई हैं। अब यह देखना और जानना दिलचस्प होगा कि टाइगर 3 के बाद सलमान किस फिल्म में नजर आएंगे। हाल ही में रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पता चला है कि सलमान खान, साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित एक फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसके निर्देशक एआर मुरुगादॉस हैं। बता दें, एआर मुरुगादॉस का नाम साउथ के टैलेंटेड निर्देशक की लिस्ट में आता है।

सलमान ने इस तरह चुनी एआर मुरुगादॉस की स्क्रिप्ट

सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला एक साथ कई फिल्में कर चुके हैं। इस लिस्ट में जुड़वा, हर दिल जो प्यार करेगा, मुझसे शादी करोगी जैसी शानदार फिल्में शामिल हैं। ये तो आप सभी जानते होंगे कि साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ साजिद नाडियाडवाला बनाने वाले थे लेकिन बाद में इस फिल्म को खुद सलमान खान ने बनाने का निर्णय लिया था। उसके बाद, साजिद ने कबीर खान की एक फिल्म के साथ सलमान से संपर्क किया और कुछ हफ्ते बाद, एआर मुरुगादॉस की अगली फिल्म के साथ सलमान के पास गए। एक सोर्स ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि सलमान के सामने कई फिल्मों कि स्क्रिप्ट को रखा गया लेकिन उन्होंने अपनी अगली फिल्म के लिए एआर मुरुगादॉस की स्क्रिप्ट को चुना।

यह भी पढ़ें: https://hindi.news24online.com/entertainment/salman-khan-valentine-day-2024-salma-khan-viral-video/584111/

विज्ञापन

पाइपलाइन में शामिल हो सकती हैं सलमान की ये फिल्में

एक सोर्स ने बॉलीवुड हंगामा को बताया कि एआर मुरुगादॉस कि स्क्रिप्ट को चुनने का मतलब यह नहीं है कि अब सलमान, कबीर खान की फिल्म नहीं करेंगे। इतना ही नहीं बल्कि सलमान करण जौहर कि फिल्म ‘द बुल’ को लेकर भी लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस फिल्म के जरिए कई सालों बाद सलमान और करण एक साथ काम करते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान और करण के बीच इसके बजट को लेकर भी बातचीत जारी है।

इन जगहों पर शूट होगी एआर मुरुगादॉस की फिल्म

साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज निर्देशक एआर मुरुगादॉस की फिल्म एक बड़े पैमाने की एक्शन थ्रिलर है जिसे भारत और यूरोप में शूट किया जाएगा और एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साजिद नाडियाडवाला ने पहले ही शूटिंग लोकेशंस पर काम करना शुरू कर दिया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान को पिछली भी टाइगर 3 में धमाल मचाते देखा गया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola