Elvish Yadav, Chum Darang: पॉपुलर यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) इन दिनों विवादों में फंसे नजर आ रहे हैं। हाल ही में एल्विश यादव ने बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट चुम दरांग को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिससे वो सुर्खियों में आ गए और उनके बयान को भी आलोचना का सामना करना पड़ा। इस बीच अब एपीएससीडब्ल्यू ने भी एल्विश के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है।
APSCW ने की एक्शन की मांग
दरअसल, अरुणाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग (APSCW) ने राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू, NCW) से पूर्व मिस अरुणाचल और बिग बॉस 18 कंटेस्टेंट चुम दरांग के खिलाफ कथित अपमानजनक और विवादित बयान दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर एल्विश यादव को लेकर विवाद शुरू हुआ और अब उनके खिलाफ कार्रवाई करने की अपील की गई है।
चुम दारांग पर किया अपमानजनक कमेंट
एपीएससीडब्ल्यू अध्यक्ष केंजुम पाकम ने इस बात पर गौर डालते हुए एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष को एक पत्र में कहा कि वायरल वीडियो में एल्विश यादव का बयान चुम दरांग के लिए अपमानजनक था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह का बयान पूर्वोत्तर भारत की महिलाओं की गरिमा को भी धूमिल करता है।
महिलाओं में डर की भावना
इसके आगे उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस तरह के बयान क्षेत्र की महिलाओं, बॉलीवुड में पहचान बनाने की आकांक्षा रखने वाली महिलाओं में डर की भावना पैदा करते हैं। पाकम ने राष्ट्रीय महिला आयोग से इस मुद्दे का संज्ञान लेने और पूर्वोत्तर की चिंताओं का समाधान करते हुए चुम दरांग के लिए न्याय करने की अपील की है।
फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’
इस विवाद से सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा फूट रहा है और कई लोगों ने एल्विश यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, अगर इस पूरे मामले की बात करें तो रजत दलाल के साथ पॉडकास्ट में बात करते हुए एल्विश यादव ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में चुम के नाम और उनकी कास्टिंग का मजाक उड़ाया।
यह भी पढ़ें- Mawra Hocane को ही क्यों मिला ‘सरू’ का रोल? Sanam Teri Kasam के लिए 215 लड़कियों ने दिया था ऑडिशन
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
17 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
19 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
20 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
20 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
22 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
22 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines