Mawra Hocane को ही क्यों मिला 'सरू' का रोल? Sanam Teri Kasam के लिए 215 लड़कियों ने दिया था ऑडिशन

Mawra Hocane: फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ में मावरा होकेन ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म के इस किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया है। आइए जानते हैं कि मावरा को ये रोल कैसे मिला?

Mawra Hocane

Mawra Hocane

Mawra Hocane: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ अपना जलवा दिखा रही है। फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद क्रेजी हैं और इंटरनेट पर इसकी खूब बातें हो रही हैं। फिल्म अपनी रि-रिलीज पर जबरदस्त कमाई कर रही है और रिकॉर्ड भी तोड़ रही है। इस बीच ये भी सवाल है कि इस फिल्म में ‘सरू’ का रोल मावरा होकेन को मिला तो कैसे मिला? अगर आप भी ये जानने के लिए बेकरार हैं, तो आइए आपको बताते हैं…

विज्ञापन

मावरा होकेन को ये रोल कैसे मिला?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को india360yt ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में बताया गया है कि मावरा होकेन को ये रोल कैसे मिला। वीडियो में जानकारी दी गई है कि इस फिल्म के लिए 215 लड़कियों ने ऑडिशन दिया था।

विज्ञापन

215 लड़कियों ने दिया ऑडिशन

बता दें कि मावरा होकेन को ये रोल इसलिए मिला था क्योंकि वो रोते हुए बेहद खूबसूरत लग रही थीं और यही वजह थी कि 215 लड़कियों में उन्हें ये रोल दिया गया। वीडियो में बताया गया कि जितनी भी एक्ट्रेस इस रोल के लिए आई थी, वो रोते हुए उतनी खूबसूरत नहीं लग रही थीं और इसलिए 215 में से किसी को भी ये रोल नहीं मिला।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by INDIA 360 (@india360yt)

विज्ञापन

फिल्म ‘सनम तेरी कसम’

गौरतलब है कि फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ बेहद इमोशनल फिल्म है और इस फिल्म के किरदार भी उतने ही इमोशनल होने चाहिए थे। फिल्म में मावरा होकेन के अलावा हर्षवर्धन राणे भी लीड रोल में थे। दोनों कलाकारों ने ही अपने-अपने किरदार को बेहद कमाल के तरीके से निभाया है।

मोटी कमाई कर रही फिल्म

फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ की अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग है और आज इस फिल्म को दर्शक खूब प्यार भी दे रहे हैं। फिल्म को भले ही दूसरी बार सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है, लेकिन ये मोटी कमाई कर रही है। इतना ही नहीं बल्कि फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं और इसकी कहानी की खूब सराहना हो रही है।

विज्ञापन

लव स्टोरी बेहद कमाल

बता दें कि फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ में एक लव स्टोरी दिखाई गई है, जो बेहद इमोशनल है। फिल्म की पूरी कहानी मावरा होकेन और हर्षवर्धन राणे के आस-पास घूमती नजर आती है। दोनों ही स्टार्स की जोड़ी भी साथ में खूब जच रही है और दोनों ने कमाल की एक्टिंग की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ