Apoorva Mukhija First Post: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ कंट्रोवर्सी में फंसने के बाद से चर्चा में बनी हुई हैं। वह पिछले काफी वक्त से सोशल मीडिया से दूर हो गई थीं। अब दो महीने बाद अपूर्वा ने अपने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट शेयर किया है, जिसने उनके फैंस को दंग कर दिया। पिछले दो महीने के अंदर अपूर्वा ने जो टॉर्चर झेला है, उसके स्क्रीनशॉट्स उन्होंने अपनी पोस्ट में शेयर किए हैं। साथ ही बताया है कि सोशल मीडिया के जरिए उन्हें लगातार जान से मारने, रेप और एसिड अटैक की धमकी दी जा रही है। बता दें कि इन्फ्लुएंसर ने करीब दो महीने पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सारे पोस्ट हटा दिए थे।
पोस्ट में दिखा 2 महीने का टॉर्चर
‘द रिबेल किड’ के नाम से मशहूर अपूर्वा मुखीजा ने अपने इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट की पहली स्लाइड में उन्होंने लिखा, ‘ट्रिगर वार्निंग: इस पोस्ट में एसिड अटैक, जान से मारने की धमकियां और रेप की धमकियां शामिल हैं।’ इसके बाद 19 स्लाइड हैं, जिनमें अपूर्वा मुखीजा को एसिड अटैक, रेप और मौत की धमकियां देने वाले स्क्रीनशॉट्स शामिल हैं। इसके अलावा कुछ स्क्रीनशॉट्स गाली गलौज वाले भी शामिल हैं।
स्क्रीनशॉट्स में क्या-क्या
अपूर्वा मुखीजा ने अपनी पोस्ट में जो स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं, उनमें काफी अभद्र भाषा का उपयोग करते हुए उन्हें धमकियां दी गई हैं। कुछ कमेंट्स में लिखा है, ‘मां बाप ने कुछ सिखाया नहीं क्या?, ‘घटिया लड़की’,’तुम्हें शर्म आनी चाहिए।’ जैसी टिप्पणियां शामिल हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अपूर्वा ने कैप्शन में लिखा, ‘और ये 1% भी नहीं है।’
यह भी पढ़ें: क्या रियलिटी शोज में होती है पॉलिटिक्स? ‘इनसाइडर विद फैसु’ में फराह खान ने बताया सच
पहली पोस्ट शेयर करने के बाद अपूर्वा मुखीजा ने दूसरी पोस्ट भी शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘कहानीकार से कहानी को दूर मत करो।’
उधर, पोस्ट वायरल होने के बाद यूजर्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे माफ करना..हम तुम्हारे साथ हैं, मजबूत रहो।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘मुझे बहुत खेद है कि आपको इससे गुजरना पड़ा। मजबूत रहो।’ इस तरह अपूर्वा के लिए यूजर्स अपनी हमदर्दी जता रहे हैं।
क्यों विवाद में फंसी थीं अपूर्वा?
गौरतलब है कि अपूर्वा मुखीजा को समय रैना के शाे ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में विवाद के चलते काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। यही नहीं समय रैना, रणवीर अल्लाहाबादिया, आशीष चंचलानी के अलावा अपूर्वा के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है। विवाद के काफी बढ़ जाने के बाद ही अपूर्वा ने अपने इंस्टाग्राम से सभी को अनफॉलो कर दिया था। इसके अलावा सभी पोस्ट को डिलीट कर दिया था।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
5 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
8 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
9 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
10 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
11 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
11 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
12 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
12 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines