मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन जसप्रीत सिंह के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। इन दिनों एक के बाद एक कई कॉमेडियंस मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में जो हुआ उसके बाद शो में आने वाली ऑडियंस से लेकर पैनल पर बैठे लोगों तक से सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। इन कॉमेडियंस और यूट्यूबर्स की जिंदगी तो एक एपिसोड के बाद पूरी तरह से पलट चुकी है। अब इस शो से जुड़े विवाद को लेकर कॉमेडियन जसप्रीत सिंह को असम पुलिस ने समन जारी किया है।
जसप्रीत सिंह को असम पुलिस ने जारी किया समन
आपको बता दें, जसप्रीत सिंह के खिलाफ 10 फरवरी को मामला दर्ज किया गया था। इसी केस को लेकर शनिवार को गुवाहाटी पुलिस क्राइम ब्रांच के जांच अधिकारी के सामने कॉमेडियन पेश हुए। उन पर आरोप है कि एक ऑनलाइन शो पर जो पब्लिक के लिए आसानी से मौजूद है, वहां उन्होंने अश्लीलता प्रमोट की। अब बताया जा रहा है कि कॉमेडियन ने क्राइम ब्रांच के सवालों के जवाब दिए और अपना बयान भी दर्ज करवाया।
अपूर्वा मखीजा के लिए बढ़ सकती है मुश्किल
उनसे पहले 5 अप्रैल को समय रैना से इसी मामले में गुवाहाटी पुलिस ने भी सवाल-जवाब किए हैं। हालांकि, अभी अपूर्वा मखीजा का बयान दर्ज करवाना बाकी है। अब बताया जा रहा है कि जसप्रीत सिंह और अपूर्वा मखीजा को नए समन भेजे गए थे क्योंकि उन्होंने पहले पुलिस को ईमेल के जरिए बताया था कि वो किसी वजह से देश से बाहर हैं। अब अगर अपूर्वा मखीजा समन का जवाब नहीं दे पाईं तो उनके खिलाफ एक्शन भी लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Tamannaah Bhatia ने क्यों किया Vijay Varma से ब्रेकअप? पब्लिक अपीयरेंस को लेकर भी हुआ बड़ा खुलासा
अपूर्वा मखीजा का धमकियों को लेकर खुलासा
आपको बता दें, अपूर्वा मखीजा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कमबैक किया है। उन्हें इस कंट्रोवर्सी के बाद लगातार दुष्कर्म, जान से मारने और एसिड अटैक की धमकियां मिल रही थीं। अपूर्वा मखीजा ने इस लेकर चुप्पी तोड़ी और वो सबके सामने इमोशनल भी हो गईं। इसके बाद अपूर्वा मखीजा को लोगों का सपोर्ट भी मिला है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
16 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
17 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
18 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
19 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
22 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
23 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
23 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines