'इंडियाज गॉट लैटेंट' का वो एपिसोड, जो नहीं हुआ रिलीज, पूरव झा का खुलासा

पूरव झा ने हाल ही में समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने यूजी चहल के बारे में चर्चा की। साथ ही बताया कि समय ने यूजी को रोस्ट किया था। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या कहा?

India's Got Latent

India's Got Latent

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ दोनों ही सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक इनकी बातें हो रही हैं। यूजी जहां अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है, तो वहीं ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ अपने विवाद को लेकर। हालांकि, इस बीच अब कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर पूरव झा ने दोनों को लेकर ही एक खुलासा कर दिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये क्या है? तो आइए जानते हैं इसके बारे में…

पूरव झा ने किया खुलासा

दरअसल, हाल ही में पूरव झा ने MensXP को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ और यूजी चहल की बात की। इस दौरान बात करते हुए पूरव ने कहा कि उन्होंने यूजी के साथ पहली बार शूटिंग की थी। हालांकि, शो का वो एपिसोड कभी रिलीज ही नहीं हुआ और इसकी वजह शो को लेकर हुआ विवाद था। पूरव ने बताया कि यूजी के संग शूटिंग करने वाला एक्सपीरियंस बेहद कमाल का था।

यूजी का नेचर बेहद कूल है- पूरव

पूरव ने आगे कहा कि उस वक्त ऐसा लग रहा था, जैसे में किसी स्कूल के दोस्त के साथ बैठा हूं, वो बहुत ही हंसमुख और डाउन टू अर्थ हैं। उस वक्त हम दोनों की एक बैकबेंचर की तरह हो गए थे। यूजी का नेचर बेहद कूल है और खूब मस्ती हो रही थी। साथ ही उन्होंने कहा कि उस वक्त हम तो बच गए थे, लेकिन यूजी भाई की तो समय ने बैंड ही बजा दी थी, क्योंकि समय ने यूजी को बहुत रोस्ट किया।

रणवीर अल्लाहबादिया ने किया था कमेंट

उन्होंने आगे कहा कि मैं नहीं जानता कि इस पर खुश होना चाहिए या दुखी क्योंकि विवाद की वजह से वो एपिसोड कभी रिलीज ही नहीं हुआ। बता दें कि इस एपिसोड को तब शूट किया गया था जब यूजी और धनश्री का तलाक नहीं हुआ था। इस विवाद की बात करें तो रणवीर अल्लाहबादिया की अभद्र टिप्पणी के बाद ये शुरू हुआ था और लोगों ने इसकी खूब निंदा की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ