पाकिस्तान के खिलाफ वॉर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने क्या कह डाला? पेरेंट्स को घसीटने पर उठाना पड़ा ये कदम

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस नौहीद सेरुसी ने युद्ध को लेकर एक बेहद कंट्रोवर्शियल बयान दे दिया है। इसके बाद उनकी मुसीबत बढ़ गई।

Nauheed Cyrusi

Nauheed Cyrusi File Photo

विज्ञापन

बॉलीवुड फिल्म ‘अनवर’ फेम एक्ट्रेस नौहीद सेरुसी ने खुद के लिए मुसीबत खड़ी कर ली है। एक तरफ जहां सभी हिंदुस्तानी चाहते हैं कि कश्मीर के पहलगाम में मारे गए मासूम लोगों का बदला लिया जाए, वहीं बॉलीवुड की ये हसीना पाकिस्तान से जंग के खिलाफ नजर आ रही है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर पूरा बॉलीवुड भारतीय सेना और मोदी जी की तारीफ कर रहा है। वहीं, एक्ट्रेस नौहीद सेरुसी जंग के खिलाफ बयान दे रही हैं। अब नौहीद सेरुसी का एक पोस्ट वायरल हो गया है।

युद्ध पर पोस्ट कर फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद नौहीद सेरुसी ने एक बेहद अटपटा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने माता-पिता और भाई-बहनों को भी घसीट लिया। बस फिर क्या था, एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो गईं। तो चलिए जानते हैं, आखिर उन्होंने वॉर को लेकर क्या कह दिया है? जो अब उन्हें नफरत का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisment

वॉर पर अटपटे बयान के बाद हुईं ट्रोल

एक्ट्रेस नौहीद सेरुसी ने लिखा, ‘उन सभी लोगों के लिए जो वॉर चाहते हैं… जाओ खुद लड़ लो… अपने माता-पिता, अपने अंकल आंटी, अपने पार्टनर्स, अपने भाई-बहनों को भेज दो… फिर दोबारा अपने आप से पूछो, क्या तुम वाकई वॉर चाहते हो?’ इस पोस्ट को शेयर करते हुए नौहीद सेरुसी ने कैप्शन में लिखा, ‘युद्ध में कोई नहीं जीतता।’ ये पोस्ट वायरल होते ही एक्ट्रेस ट्रोल हो गईं।

विज्ञापन

बाद में एक्ट्रेस को डिलीट करना पड़ा पोस्ट

कोई बोला, ‘अरे दीदी जाग जाओ, साइड में बैठ जाओ और कंटेंट बना के अपना पैसा कमाओ.. परसो पता तो आपके अपने देश के रेपिस्ट का नहीं था, उसका डांस वीडियो बनाकर पोस्ट किया था- आई लव हिम’। बातें कर रही हो युद्ध की.. आपसे पूछकर युद्ध करेगी ना भारतीय सेना।’ तो किसी ने कमेंट किया, ‘अरे! अब बहुत सारे लोग आपको अनफॉलो कर देंगे!’ आपको बता दें, जैसे ही ये पोस्ट वायरल हुआ एक्ट्रेस ने इसे डिलीट कर दिया। अब आपको नौहीद सेरुसी का ये पोस्ट उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर नहीं आएगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ