---विज्ञापन---

Virat Kohli के किस फैसले से निराश हुए Javed Akhtar? खास रिक्वेस्ट के साथ किया पोस्ट

जावेद अख्तर ने टेस्ट क्रिकेट से विराट के प्रीमैच्योर रिटायरमेंट पर रिएक्ट किया है। जावेद अख्तर ने विराट के फैसले पर निराशा जताई है।

---विज्ञापन---

अनुष्का शर्मा के पति और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों बेहद चर्चाओं में हैं। पहले उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया और फिर उनके और अनुष्का के प्रेमानंद महाराज के दर्शन करते हुए वीडियो वायरल हो गए। वहीं, अब बॉलीवुड के मशहूर लेखक जावेद अख्तर ने क्रिकेटर विराट कोहली के एक फैसले पर आपत्ति जताई है। जावेद अख्तर अब विराट कोहली के किस फैसले से निराश हैं? चलिए ये भी जान लेते हैं।

विराट कोहली से की फैसला बदलने की रिक्वेस्ट

आपको बता दें, जावेद अख्तर को विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के फैसले पर ऐतराज है। उन्होंने अब विराट की रिटायरमेंट पर रिएक्शन दिया है। साथ ही विराट से खास रिक्वेस्ट भी की है। X हैंडल से जावेद अख्तर ने जो ट्वीट किया है वो काफी वायरल हो रहा है। इस ट्वीट से पता चल रहा है कि जावेद अख्तर भी विराट कोहली के कितने बड़े फैन हैं।

---विज्ञापन---

विराट के संन्यास पर निराश हैं जावेद अख्तर

अब जावेद अख्तर ने लिखा, ‘जाहिर है विराट को बेहतर पता है, लेकिन इस महान खिलाड़ी के प्रशंसक होने के नाते- मैं टेस्ट क्रिकेट से उनके समय से पहले संन्यास लेने से निराश हूं। मुझे लगता है कि उनमें अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है। मैं उनसे ईमानदारी से रिक्वेस्ट करता हूं कि वो अपने फैसले पर दोबारा विचार करें।’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Cannes Film Festival में डेब्यू करते-करते रह गईं Urfi Javed, न्योता मिलने के बाद क्या हुई गड़बड़?

टेस्ट क्रिकेट से विराट के संन्यास पर टूटे लाखों दिल

आपको बता दें, जावेद अख्तर की तरह विराट कोहली के लाखों फैंस का यही कहना है। विराट ने जैसे ही अपना फैसला दुनिया को बताया, तो उनका हर फैन इमोशनल हो गया। बॉलीवुड इंडस्ट्री को भी विराट की टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट पर झटका लगा था। विराट कोहली चाहे कुछ साल बाद भी रिटायरमेंट का ऐलान करते, तब भी उनके चाहने वालों के यही रिएक्शन होते। ये तो बस लोगों का विराट कोहली के लिए प्यार है, जो उन्हें क्रिकेटर की रिटायरमेंट पर मायूस कर रहा है।

First published on: May 14, 2025 01:43 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola