Anushka Sharma और Virat Kohli की शादी का 'वो' सच, जो एक्ट्रेस ने खुद खोला था इंटरव्यू में

Anushka Sharma And Virat Kohli: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी 2017 में हुई थी। अब दोनों दो बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं। बेटे ‘अकाय’ के जन्म के बाद एक्ट्रेस इंडिया भी लौट चुकी हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी शादी को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया है।

anushka sharma virat kohli

Anushka Sharma And Virat Kohli.

Anushka Sharma And Virat Kohli: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के हॉट कपल्स में से एक हैं। इस साल फरवरी में इस कपल ने लंदन में अपने दूसरे बच्चे का वेलकम किया था। दोनों ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा। फिलहाल अब दोनों इंडिया लौट चुके हैं। आज हम आपको इस कपल के बारे में एक ऐसा सच बताएंगे जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, इस बात का खुलासा खुद अनुष्का ने अपने एक इंटरव्यू में किया था। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

बेहद कम समय रहते थे साथ

ये तो हम सब जानते हैं कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दिसंबर, साल 2017 में शादी की थी। जिस वक्त एक्ट्रेस ने शादी की थी, तब उनकी उम्र महज 29 साल थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था शादी के बाद उन्होंने विराट कोहली के साथ बेहद ही कम समय साथ में बिताया था।

विज्ञापन

आमतौर पर जब शादी होती है तो कपल्स शुरुआती छह महीने तक साथ में रहें, ऐसा माना जाता है। ये वो समय होता है जब कपल्स एक-दूसरे को समय देते हैं। साथ में अच्छा टाइम स्पेंड करते हैं लेकिन अनुष्का शर्मा के साथ उसका उल्टा ही ही हुआ था।

विज्ञापन

साथ में ट्रैवल करना है पसंद

अनुष्का शर्मा ने अपने इंटरव्यू में बताया कि शादी के बाद वो शुरुआती छह महीनों में सिर्फ 21 दिन ही विराट कोहली से साथ रही हैं। जाहिर है कि इसपर यकीन कर पाना काफी मुश्किल है। हालांकि यह सच है। एक्ट्रेस ने बताया कि यही वजह है कि वो और विराट अपने काम के लिए साथ में ट्रैवल करना पसंद करते हैं ताकि वो साथ में समय बिता सकें।

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मैं जब अपने पति से मिलने जाती हूं या फिर वो मुझसे मिलने आते हैं तो लोगों को लगता है कि हम छुट्टी पर हैं। हालांकि यह सच नहीं है। मैंने खुद कैल्क्युलेट किया और मुझे पता चला कि शादी के बाद पहले छह महीनों में मैंने और विराट ने सिर्फ 21 दिन साथ में गुजारे हैं। इसलिए जब मैं विदेश में उनसे मिलने जाती हूं तो हम साथ में लंच या डिनर करते हैं। ये हमारे लिए बेहद कीमती समय होता है।’

विज्ञापन

2021 में किया था बेटी का स्वागत

अनुष्का ने यह भी बताया कि भले ही वो और विराट ज्यादा दिन एक साथ नहीं रह पाते हैं क्योंकि दोनों अपने काम में बिजी रहते हैं, लेकिन उन कम पलों को गुजारने के बाद उन्हें हमेशा अहसास होता है कि विराट उनके साथ ही हैं। गौरतलब है कि विराट और अनुष्का पहली बार 2021 में बेटी वामिका के पेरेंट्स बने थे। अब बेटे के जन्म के बाद कपल का परिवार पूरा हो चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ