बेटे Yashvardhan के आगे Govinda भी फेल! डांस की ABCD देख आप भी हो जाएंगे शॉक्ड!

Yashvardhan Ahuja Dancing Video Viral: गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा अपनी पर्सनैलिटी से कई लोगों की अटेंशन लूट चुके हैं। फिलहाल उनकी डांसिंग स्किल्स भी कमाल की है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कमाल का डांस करते हुए देखकर फैंस भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

Govinda’s son

Yashverdhan Ahuja Dancing Video Viral.

बॉलीवुड के हीरो नंबर वन यानी गोविंदा (Govinda) की बात जब भी होती है, तो उनके डांसिंग स्टाइल की चर्चा होना लाजिमी है। आज भी इंडस्ट्री में कई स्टार्स हैं, जिन्होंने अपने डांस से फैंस का दिल जीता है लेकिन गोविंदा को टक्कर दे सके वो बात किसी में नहीं। हालांकि एक्टर के बेटे यशवर्धन आहूजा (Yashvardhan Ahuja) इस मामले में अपने पिता से भी चार कदम आगे हैं। अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर वो फेमस हैं ही लेकिन अपनी डांसिंग स्किल्स से भी वो लोगों को हैरान कर देते हैं। इस बार भी यशवर्धन ने कुछ ऐसा ही किया है।

विज्ञापन

यशवर्धन आहूजा का वीडियो वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर यशवर्धन आहूजा का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें पंजाबी गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। उनके डांस मूव्स देखकर हर कोई हैरान रह गया है। व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट पर चश्मा लगाए यशवर्धन अपने डैशिंग लुक से तो दीवाना बना ही रहे हैं। इसके अलावा उनकी डांसिंग स्टाइल भी गजब की लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स ने की टाइगर श्रॉफ से तुलना

अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग भी उनकी तुलना रणबीर कपूर से कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें टाइगर श्रॉफ से कंपेयर कर रहे हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है, जब यशवर्धन ने अपनी डांसिंग स्किल से फैंस को सरप्राइज किया हो। इससे पहले भी उन्हें कई बार ऐसा करते हुए देखा गया है।

विज्ञापन

जल्द कर सकते हैं बॉलीवुड डेब्यू

एक रियलिटी शो के दौरान भी यशवर्धन और गोविंदा को साथ में डांस करते हुए देखा गया था। दोनों की ट्यूनिंग कमाल की थी। गौरतलब है कि यशवर्धन को लेकर काफी चर्चा है कि जल्द ही वो बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। हालांकि वह किस फिल्म से इंडस्ट्री में एंट्री लेंगे इसपर कोई जानकारी सामने अब तक नहीं आ सकी है। फिलहाल तो वो अपनी डांसिंग स्किल्स पर ध्यान दे रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ