विपुल शाह ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ की सक्सेस के बाद, दूसरी फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ बनाई है. यह फिल्म 27 फरवरी को थिएटर में रिलीज की जाएगी. लेकिन उससे पहले यह फिल्म काफी कंट्रोवर्सी में घिर चुकी है. इस फिल्म का डायरेक्शन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है. लेकिन फिल्म को लेकर विवाद काफी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. इसी बीच डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी विपुल शाह की फिल्म को लेकर कड़ी आलोचना की है.
यह भी पढ़ें: 1.1 बिलियन व्यूज वाला Akshay Kumar का वो गाना, जो 6 साल बाद भी फैंस की आंखें कर देता है नम
अनुराग कश्यप ने ‘द केरला स्टोरी 2’ के बारे में क्या कहा?
आपको बता दें कि साल 2023 में विपुल शाह ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ बनाई थी. वहीं अब वो इस फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहे हैं ‘द केरला स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ है. यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. लेकिन इस फिल्म को लेकर लगातार बहस छिड़ रही है. वहीं अब डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने भी ‘द केरला स्टोरी 2’ फिल्म को ‘प्रोपेगैंडा’ बताया है. उन्होंने आगे कहा कि यह मेकर्स का पैसा कमाने का तरीका है. दरअसल कोची के एयरपोर्ट पर जब डायरेक्टर अनुराग कश्यप से एक रिपोर्टर ने विपुल शाह की फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ के ऊपर चल रहे विवाद पर पूछा तो, अनुराग ने बिना किसी संकोच के विपुल शाह की फिल्म के ऊपर आपत्ति जताई है. इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म के लिए कहा “केरल स्टोरी बकवास प्रोपेगैंडा है.”
यह भी पढ़ें: Ramadan 2026: सुम्बुल तौकीर से इकबाल खान तक, TV सितारों की इफ्तार स्टोरीज ने जीता फैंस का दिल
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ‘द केरला स्टोरी 2’ पर क्या कहा?
अनुराग कश्यप ने फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए बीफ सीन पर कहा “ऐसा बीफ कौन खिलाता है? ऐसा कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता है. वो बस पैसा कमाना चाहते हैं, सबको खुश करना चाहते हैं और लोगों को बांटना चाहते हैं. फिल्म बनाने वाला लालची आदमी है. वो बस पैसा कमाना चाहता है.” इतना ही नहीं केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी फिल्म को झूठा प्रोपेगेंडा फैलाने वाली फिल्म कहा है. वहीं फिल्म के खिलाफ केरल हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है.
संबंधित खबरें
'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
6 mins agoLIVE: मुंबई में हुई नाना पाटेकर की प्रेयर मीट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि
29 mins ago'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
52 mins ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
14 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
14 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
17 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
18 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
23 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines