Anurag Kashyap Slams Trollers: मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप का नाम अक्सर सुर्खियों में बना रहता है. अपने बेबाक बयानों, पर्सनल लाइफ और फिल्मों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. एक बार फिर उनका नाम हेडलाइन्स में बना हुआ है. इस बार इसकी वजह कुछ खास है. दरअसल, उन्होंने हेटर्स को करारा जवाब दिया है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी मोस्ट पॉपुलर फिल्म ‘गैस ऑफ वासेपुर’ के साथ-साथ खुद को नशेड़ी कहे जाने पर भी चुप्पी तोड़ी है और हेटर्स को मुंहतोड़ जवाब देकर बोलती बंद कर दी है.
दरअसल, अनुराग कश्यप ने डिजिटल कमेंट्री को इंटरव्यू में इस पर रिएक्शन दिया है. उनकी एक वीडियो क्लिप भी शेयर की गई है. इसमें अनुराग खुद पर होने वाली आलोचनाओं पर खुलकर बात की है. उन्होंने उन लोगों को मुहतोड़ जवाब दिया, जो उन्हें ‘नशेड़ी’ कहकर बुलाते हैं. अनुराग ने कहा कि लोगों को उनसे दिक्कत सिर्फ इसलिए है क्योंकि उनकी आंखें बड़ी हैं, जिसकी वजह से लोग उन्हें नशेड़ी या गंजेड़ी जैसे नामों से बुलाते हैं. उन्होंने कहा कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है कि वो बड़ी आंखों के साथ पैदा हुए हैं.
यह भी पढ़ें: ‘2-3 दिन में सैलरी खत्म…’, बस में टिकट चेक करते थे दिलजीत दोसांझ के पिता, कहा- ‘शादी से गाना शुरू किया था
इतना ही नहीं, अनुराग कश्यप यहीं नहीं रुके. इसी दौरान उन्होंने इस बात पर भी चर्चा की कि कुछ लोगों का मानना है कि उन्होंने कोई कमर्शियली हिट फिल्म नहीं दी है. इस पर अनुराग ने बेबाकी से कहा कि भले ही उनकी फिल्म ने एक टिकट भी ना बेचा हो, लेकिन उसका नुकसान सालभर में फ्लॉप होने वाली 80% फिल्मों से कम रहा है.
गैंग्स ऑफ वासेपुर पर कही ये बात
बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी कल्ट क्लासिक फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के बारे में भी खुलकर बात की. उनकी बातों को जानकर आप भी दंग रह जाएंगे. उन्होंने साफ कह दिया कि भले ही ये फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई हो, लेकिन उन्हें ये बिल्कुल भी पसंद नहीं है. इतना ही नहीं, डायरेक्टर ने आगे ये तक कह दिया कि उन्हें इस फिल्म से नफरत है. अगर कभी भी कोई उन्हें ‘वासेपुर वाले’ कहकर बुलाता है, तो उन्हें बहुत गुस्सा आता है और उनका मन करता है कि वो जूता निकल कर उसे मारें.
यह भी पढ़ें: प्यार में खाया धोखा, शादी टूटी तो नहीं ली एक भी रुपये एलिमनी, बच्चों के लिए दिल्ली में लड़ी लड़ाई, पहचानिए कौन?
बहरहाल, अगर अनुराग कश्यप के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘निशानची’ थी. इसे ओटीटी पर भी रिलीज कर दिया गया है. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है. इसके सीक्वल का भी ऐलान हो चुका है, जिसे लेकर बताया जा रहा है कि इस फिल्म को अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसके साथ ही उनकी पाइपलाइन में बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ भी है.
यह भी पढ़ें: ‘क्यों मिलूं, मुझे आपसे क्या ही लेना है?’, जब यश चोपड़ा ने गुस्से में किया था शाहरुख खान को फोन, दिलचस्प है किस्सा
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
35 mins agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 hr ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 hr ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
3 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
4 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
5 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
6 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines