20 साल छोटी हसीना पर लट्टू हुए 53 के अनुराग कश्यप, तीसरी बार बनेंगे दूल्हा? डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी

Anurag Kashyap on Dating Shubhra Shetty: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शुभ्रा शेट्टी संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है. अनुराग कश्यप ने ट्रोलिंग पर भी खुलकर बात की है. चलिए जानते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा.

Anurag Kashyap dating Shubhra Shetty

Anurag Kashyap on Dating Shubhra Shetty: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. 2 बार तलाक के बाद अब तीसरी बार अनुराग कश्यप अपने से 20 साल छोटी बॉलीवुड हसीना शुभ्रा शेट्टी के प्यार में पड़ गए हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने शुभ्रा शेट्टी संग नाम जुड़ने पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है. एक्टर ने शुभ्रा शेट्टी संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है. साथ ही उन्होंने ऐज गैप पर भी बात की है. चलिए आपको भी बताते हैं अनुराग कश्यप ने क्या कुछ कहा.

विज्ञापन

शुभ्रा संग डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी

Janice Sequeira को दिए एक इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बातें की हैं. अपने से 20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी को डेट करने की वजह से अनुराग कश्यप को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. वहीं अब अनुराग कश्यप ने शुभ्रा संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात करते हुए कहा, ‘हमारी बॉन्डिंग फिल्म फेस्टिवल्स में जाने से हुईं. साथ ही शुभ्रा को भी किताबों को बहुत शौक है और वो मुझसे भी ज्यादा फिल्म फेस्टिवल्स में जाती हैं.’

विज्ञापन

क्या बोले अनुराग कश्यप?

एक्टर ने आगे कहा, ‘ऐज गैप की वजह से हमने कई मुश्किलों का सामना किया है. मैं खुद को लेकर सेल्फ कॉन्शियस हो गया था और शुभ्रा को खुद से अलग करने लगा था. उनका चेहरा देखकर उनकी उम्र का पता ही नहीं चलता. वहीं मेरी उम्र बढ़ती ही जा रही थी तो मैं काफी झिझकने लगा था. लेकिन आखिर में आप जिंदगी में जानते हैं कि आपको क्या चाहिए होता है. आप भी अपने रिश्तों को परख रहे होते हैं. मुझे शुभ्रा से अपने प्यार का एहसास लॉकडाउन के टाइम पर किया था.’

विज्ञापन

शुभ्रा भी रिश्ते पर कर चुकी हैं बात

अनुराग कश्यप ने आगे कहा कि मैं और शुभ्रा 11 साल से साथ हैं, लेकिन ‘निशांची’ की शूटिंग के दौरान मुझे एहसास हुआ. मुझे रिश्ता एक्सेप्ट करने में थोड़ा टाइम लगा. बता दें शुभ्रा भी अनुराग कश्यप संग अपने रिश्ते पर पहले बातें कर चुकी हैं. एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके रिश्ते के बारे में जब माता-पिता को पता चला तो उनको भी एक्सेप्ट करने में टाइम लगा लेकिन उन्होंने समझदारी के साथ इस रिश्ते को अपना लिया. वहीं शुभ्रा ने ये भी कहा कि मेरी मम्मी अनुराग कश्यप को जोरू का गुलाम बोलती हैं. 

विज्ञापन

अनुराग कश्यप करेंगे तीसरी शादी?

बता दें अनुराग कश्यप की पहले 2 शादियां टूट चुकी हैं. एक्टर ने पहली शादी आरती बजाज से की थी. हालांकि ये शादी चल नहीं सकी और दोनों का तलाक हो गया. वहीं दूसरी बार एक्टर ने कल्कि केंकला के साथ शादी की थी और ये शादी भी ज्यादा चल नहीं सकी और दोनों अलग हो गए. वहीं अब अनुराग कश्यप शुभ्रा शेट्टी से तीसरी शादी करने के लिए तैयार हैं. हालांकि अभी तक उन्होंने शादी पर कोई बात नहीं की है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ