Netflix पर आते ही छाई 2 घंटे 30 मिनट की रोमांटिक-कॉमेडी, चारों तरफ हो रही फिल्म की चर्चा!

Netflix Top Trending Movie: अगर आप भी रोमांटिक कॉमेडी देखने के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग फिल्म को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इसमें रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे.

cocktail 2 trending on netflix
1 / 6

Netflix Top Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर हाल ही में 2 घंटे 30 मिनट की रोमांटिक कॉमेडी रिलीज हुई है. ओटीटी पर आते ही इस फिल्म ने टॉप ट्रेंडिंग में धाक जमा ली है. सिनेमाघरों में छाने के बाद ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी तहलका मचा रही है. फिल्म में रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 6

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'कॉकटेल 2' है. 2 घंटे 30 मिनट की इस फिल्म ने सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धाक जमा ली है. रिलीज होते ही ये फिल्म टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. इस फिल्म को हाल ही में 14 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है और ये रिलीज होते ही पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगी है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 6

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी रोमांस और दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है. कुणाल और दीया की लव स्टोरी से फिल्म की शुरुआत होती है. दोनों लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे होते हैं. वहीं जब दोनों के ऊपर रिश्तेदार शादी करने का दबाव बनाते हैं तो दोनों एक ट्रिप पर इंडिया से बाहर निकल पड़ते हैं.

लव स्टोरी में दिखा ट्रायएंगल

लव स्टोरी में दिखा ट्रायएंगल4 / 6

ट्रिप पर पहुंचते ही दोनों की लाइफ पूरी तरह बदल जाती है. इस ट्रिप पर दीया की दोस्त एली की इन दोनों से मिलती है. वहीं कुणाल की वफादारी साबित करने के लिए दीया एली को कुणाल से फर्ल्ट करने के लिए बोलती है. इसके बाद दीया और कुणाल की लव स्टोरी में एली की भी एंट्री हो जाती है और ये 2 लोगों की लव स्टोरी ट्रायएंगल लव स्टोरी बन जाती है.

विज्ञापन

क्लाइमैक्स में छुपा असली सस्पेंस

क्लाइमैक्स में छुपा असली सस्पेंस5 / 6

फिल्म के क्लाइमैक्स में पता चलता है कि कुणाल दीया से शादी करता है या फिर एली को चुनता है. ये जानने के लिए आपको इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखना होगा. फिल्म में रोमांस और दोस्ती के साथ-साथ कई नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स भी देखने को मिलते हैं जिन्हें देखकर चेहरे पर हंसी आ जाती है. अगर आप इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख सके तो इसे ओटीटी पर देख सकते हैं.

फिल्म की स्टारकास्ट और आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म की स्टारकास्ट और आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

फिल्म में कुणाल का किरदार शाहिद कपूर ने निभाया है. वहीं दीया के किरदार में रश्मिका मंदाना और एली के किरदार में कृति सेनन नजर आई हैं. ओटीटी पर रिलीज होते ही इस फिल्म के चर्चे सोशल मीडिया पर भी खूब हो रहे हैं. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 7.6 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन