हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

साले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की हुई गिरफ्तारी, अब पत्नी ने भी वीडियो शेयर कर लगाए आरोप

Anurag Dobhal: यूट्यूबर यूके राइडर उर्फ अनुराग डोभाल की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं. साले के साथ मारपीट करने के आरोप में हुई गिरफ्तारी के बाद अब पत्नी ने भी अनुराग डोभाल पर आरोप लगाए हैं. पत्नी रितिका ने वीडियो शेयर करते हुए अनुराग डोभाल पर आरोप लगाए.

विज्ञापन
अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी के बाद पत्नी ने भी लगाए आरोप (Pic Credit- Instagram)

Anurag Dobhal: यूट्यूबर अनुराग डोभाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं. पहले यूट्यूबर ने अपने परिवार पर आरोप लगाया था कि उनके परिवार ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है. जिसके बाद उन्होंने लाइव आकर सुसाइड करने की भी कोशिश की थी. वहीं अब एक बार फिर वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार अनुराग डोभाल पर पत्नी रितिका चौहान के भाई पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है. इस आरोप में उत्तराखंड पुलिस ने अनुराग डोभाल और उनके दोस्तों को गिरफ्तार भी कर लिया है. वहीं अब अनुराग डोभाल से अलग रह रही पत्नी रितिका ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए इस घटना पर बात की है और अनुराग डोभाल उर्फ यूके राइडर पर आरोप लगाए हैं.

पत्नी रितिका ने वीडियो किया शेयर

रितिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वो घटना का जिक्र करती नजर आ रही हैं. रितिका बता रही हैं कि अनुराग डोभाल उनके भाई के वर्कप्लेस पर गए और वहां उन्होंने उनके भाई के साथ बदतमीजी की. इसके साथ रितिका ने बताया कि अनुराग ने 25-30 लोगों के साथ मिलकर उनके भाई को अगवा कर जबरदस्ती कार में बिठाया और उन पर हमला कर दिया. वहीं रितिका ने अपनी वीडियो में अपने भाई का भी एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनका भाई बोल रहा है कि अनुराग और उनके दोस्तों ने उनकी गर्दन पकड़ी हुई थी और उन्हें बहुत ही बेरहमी से पीटा.

यह भी पढ़ें: KBC में माधुरी दीक्षित बनीं ‘चंद्रमुखी’, एक्ट्रेस का अंदाज देख अमिताभ बच्चन भी हुए फैन; वीडियो हो रहा वायरल

विज्ञापन

पत्नी ने अनुराग पर लगाए आरोप

वहीं रितिका ने अपनी वीडियो में आगे कहा कि जो लोग अनुराग डोभाल को सपोर्ट कर रहे हैं वो भी सुन लें कि पहले भी अनुराग डोभाल ने मेरे और मेरे परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया है. रितिका ने अनुराग पर आरोप लगाते हुए कहा, ‘इस इंसान ने पहले मेरे साथ बदतमीजी की, फिर मेरे मां-बाप के साथ की, मेरे पेट रियो को भी मारने की कोशिश की और मेरी मम्मी पर भी हाथ उठाया. इसने अभिषेक सैनी के साथ मेरा झूठा नैरेटिव दिखाकर, अफेयर का आरोप लगाया. अब मेरे बच्चे को भी मुझसे छीनने की कोशिश करेगा ताकी मेरी आवाज दब जाए.’

रितिका के भाई ने दर्ज कराई शिकायत

वहीं अनुराग डोभाल ने भी इस घटना के बाद दावा किया है कि पहले उन पर हमला किया गया था. इस पर भी रितिका ने कहा कि अगर इस पर पहले हमला हुआ था तो इस के शरीर पर खरोच तक के निशान नहीं है. वहीं रितिका के भाई राज सिंह चौहान ने अनुराग डोभाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाए हैं कि अनुराग ने उन्हें गर्दन से पकड़ा हुआ था और जान से मारने की कोशिश की है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अनुराग ने उनका फोन भी छीनने की कोशिश की और फोन अनलॉक करने की कोशिश की.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर, डायरेक्टर की टीम ने किया कंफर्म

पुलिस कर रही जांच

मामले में जांच कर रहे एसएसपी ने बताया है कि राज सिंह चौहान की शिकायत के बाद नेहरू कॉलोनी पुलिस स्टेशन में अनुराग डोभाल और उनके तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. वहीं मामले की भी जांच की जा रही है. हालांकि अनुराग ने अपने बचाव में आजतक से बातचीत करते हुए कहा है कि ये सभी आरोप गलत हैं और वो निर्दोष हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola