नेशनल एथलीट रह चुकी हसीना कौन? जो बनेगी Anupamaa की 'राही', शो में एंट्री पक्की

Adrija Roy In Anupamaa: टीवी शो अनुपमा में राही का किरदार निभा रहीं अलीशा परवीन को शो से बाहर कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि अनुपमा की नई राही यानी अद्रिजा रॉय कौन हैं?

anupamaa update adrija roy national level athlete replace alisha parveen

Anupmaa. File Photo

Adrija Roy In Anupamaa: रुपाली गांगुली स्टारर टीवी शो ‘अनुपमा’ में जब से 15 साल का लीप आया है, शो की TRP लगातार गिरती जा रही है। इसके अलावा राजन शाही का शो लगातार विवादों में घिरा हुआ है। लेटेस्ट अपडेट है कि अनुपमा की गोद ली हुई बेटी राही उर्फ आध्या का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस अलीशा परवीन को रातों-रात शो से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह पर टीवी की दूसरी हसीना अद्रिजा रॉय को फाइनल किया गया है। बहुत कम लोगों को पता होगा कि अद्रिजा नेशनल लेवल की एथलीट रह चुकी हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में…

विज्ञापन

शिवम खजूरिया के साथ दिखीं अद्रिजा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीवी शो ‘अनुपमा‘ में राही के किरदार के लिए एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय को फाइनल किया गया है। आने वाले एपिसोड में अद्रिजा अनुपमा की गोद ली हुई बेटी का किरदार निभाते हुए नजर आ सकती हैं। हालांकि मेकर्स ने अद्रिजा की एंट्री को अभी तक कंफर्म नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें अद्रिजा को शिवम खजूरिया के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेशनल लेवल की रह चुकी हैं एथलीट

अद्रिजा रॉय कोलकाता की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में बंगाली शो ‘बेदिनी मोलुआर कोथा’ बतौर एक्ट्रेस की। बंगाली टीवी इंडस्ट्री में फेम कमाने के बाद अद्रिजा साल 2022 में मुंबई आ गईं। उन्हें हिंदी टीवी शो ‘दुर्गा और चारु’, ‘इमली’ और ‘कुंडली भाग्य’ में देखा जा चुका है। अब वह पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ में राही का किरदार निभाते हुए नजर आ सकती हैं।

विज्ञापन

बता दें कि एक्टिंग में आने से पहले अद्रिजा रॉय एक एथलीट थीं। इस बात का खुलासा उन्होंने अपने एक पुराने इंटरव्यू में किया था। अद्रिजा ने कहा था कि उनके पेरेंट्स चाहते थे कि वह एक एथलीट बनें। वह पश्चिम बंगाल में नेशनल लेवल पर खेल चुकी हैं। उन्हें कई मेडल भी मिल चुके हैं।

एथलीट से कैसे आईं एक्टिंग में

अद्रिजा रॉय ने इंटरव्यू में बताया था कि वह कॉलेज के एनुअल फंक्शन और थिएटर में पार्टिसिपेट करती थीं। इसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि वो एक्टिंग के लिए बनी हैं और इसमें अपना करियर बनाना चाहती हैं। क्योंकि वह एक्टिंग को एन्जॉय करती हैं। इसके बाद अद्रिजा ने ऑडिशन देने शुरू किए और वो एथलीट से एक्टिंग लाइन में आ गईं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ