Anupamaa से रातों-रात बाहर हुईं अलीशा परवीन, को-एक्टर और प्रोड्यूसर का रिएक्शन आया सामने

Alisha Parveen Replace In Anupamaa: टीवी शो अनुपमा में राही का किरदार निभा रहीं अलीशा परवीन को रातों रात क्यों रिप्लेस कर दिया गया इस पर शिवम खजूरिया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

anupamaa raahi aka alisha parveen replacement reason reveal shivam khajuriya adrija roy

Alisha Parveen, File Photo

Alisha Parveen Replace In Anupamaa: रुपाली गांगुली स्टारर पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा‘ अक्सर ही किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता है। बीते दिन शो से जुड़ी एक खबर सामने आई जिसने फैंस को हैरान कर दिया। शो में अनुपमा की बेटी का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस अलीशा परवीन को रातों रात शो रिप्लेस कर दिया गया। इस खबर के बाहर आते ही फैंस जानने के लिए बेताब हो गए कि मेकर्स ने ऐसा क्यों किया। खुद अलीशा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने रिप्लेसमेंट पर हैरानी जताई। इसके पीछे की वजह क्या है, इस पर एक्ट्रेस के को-एक्टर शिवम खजूरिया ने रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

को-एक्टर ने दिया रिएक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी शो ‘अनुपमा’ में प्रेम का किरदार निभा रहे एक्टर शिवम खजूरिया ने अलीशा परवीन के रिप्लेस करने वाली खबर पर प्रतिक्रिया दी। साथ ही शो की गिरती रेटिंग पर चुप्पी तोड़ी। एक्टर ने कहा, ‘शो की रेटिंग नहीं गिरी है। शो अभी भी टॉप 5 में है और चीजें इतनी ज्यादा खराब नहीं हुई हैं। अभी भी हमारे शो को 2.3 की रेटिंग मिली है जो बहुत अच्छी है।’

विज्ञापन

इंडिया फोरम से बात करते हुए शिवम खजूरिया ने आगे कहा, ‘अलीशा परवीन को अचानक शो से बाहर किया जाना मेरे लिए भी शॉकिंग है। मुझे भी बीती रात रोमेश सर की जन्मदिन पार्टी में इस बारे में पता चला है। मेरा मतलब है कि मुझे भी समझ नहीं आया कि ऐसा क्यों किया गया है।’

विज्ञापन

राजन शाही ने क्या कहा

एक्टर ने आगे कहा, ‘ऐसा तो कुछ नहीं हुआ था। अलीशा की रुपाली गांगुली और प्रोडक्शन टीम के बाकी मेंबर्स के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग थी।’ शिवम खजूरिया ने आगे कहा कि उन्होंने अलीशा परवीन के रिप्लेस होने की खबर पर जब शो के प्रोड्यूसर राजन शाही से पूछा तो उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं बताते हुए सिर्फ इतना कहा कि कुछ चीजें हमारे हाथ में नहीं होती हैं। शिवम ने आगे कहा कि अलीशा परवीन अच्छी इंसान हैं। उनके साथ काम करके मजा आया।

विज्ञापन

कई लोग पहले भी छोड़ चुके शो

गौरतलब है कि अलीशा परवीन की ‘अनुपमा’ में एंट्री इसी साल अक्टूबर में हुई थी। वह शो में बड़ी राही यानी आध्या का किरदार निभा रही थीं। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब अलीशा की जगह टीवी एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय को इस किरदार के लिए फाइनल किया गया है। गौरतलब है कि इस साल जब ‘अनुपमा’ के कई स्टार्स ने एक साथ टीवी शो को अलविदा कह दिया था। इस वजह से शो काफी कंट्रोवर्सी में भी रहा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ