Anupamaa TRP Reduce: टीवी जगत का सबसे पॉपुलर सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) की शुरुआत साल 2020 में हुई थी। शो को तीन साल हो चुके हैं और इन तीन सालों में शो ने लोगों का जमकर मनोरंजन किया। आज के समय में ‘अनुपमा’ घर-घर में अपनी पहचान बन चुकी है। शो में नजर आने वाले तमाम कलाराकों को उनके किरदारों ने अलग पहचान मिली है, जिनको खूब पसंद भी किया जाता है। इतना ही नहीं, इस शो के कई ऐसे डायलॉग भी हैं, जिनको लोगों ने खूब पसंद किया। शो अपनी रिलीज के कुछ महीनों बाद से ही TRP की लिस्ट में भी अपनी अच्छी जगह बनानी शुरू कर दी थी।
हमेशा से शो TRP की लिस्ट में पहले नंबर पर नजर आया करता था। हालांकि, कुछ समय से शो की टीआरपी में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, जिसके पीछे की वजह शो में आए नए ट्विस्ट को बताया जा रहा है। दरअसल, शो में जो नया ट्विस्ट जोड़ा गया है वो लोगों को कुछ खास रास नहीं आ रहा है, लेकिन ऐसा क्यों हो रहा है आज हम आपको इसके पीछे की वजह के बारे में बताने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Tejas के लिए Kangana Ranaut को लोगों के आगे जोड़ने पड़ रहे हाथ, VIDEO शेयर कर बोलीं – फिल्म देखने जाएं नहीं तो….
TRP की लिस्ट में इतने नंबर पर आया Anupamaa
हाल में, बार्क इंडिया ने 42 वें हफ्ते की टीआरपी की लिस्ट जारी की थी, जिसमें ‘अनुपमा’ (Anupamaa) को दूसरा नंबर मिला। इस घटती TRP के पीछे कारण शो में आया वो नया ट्विस्ट है, जो दर्शकों को रास नहीं आ रहा है। दरअसल, शो में समर के किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है, लेकिन मेकर्स ने शो में बड़ा ट्विस्ट लाते हुए अचानक उसके किरदार को ही खत्म कर दिया, जिसके बाद शो को लेकर दर्शकों अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। मेकर्स की और से समर की मौत का जो प्रोमो जारी किया था, वो काफी वायरल हुआ, जिसको समर के फैंस देखना नहीं चाहते।
लोगों ने की समर को वापस लेने का मांग
‘अनुपमा’ (Anupamaa TRP Reduce) में समर की मौत के ट्रैक को काफी लंबा खींचा गया, जिसनें दर्शकों को खूब इमोशनल किया। वहीं, अब शो के फैंस की मांग है कि समर के कैरेक्टर की शो में वापसी की जाए। सोशल मीडिया पर काफी समय तक शो में समर का किरदार निभाने वाले एक्टर सागर पारेख (Sagar Parekh) का नाम ट्रेंड कर रहा था। इतना ही नहीं, शो में समर की मौत का इल्जाम अनुज पर लगाया गया था, जिसके बाद अनुपमा ने भी अनुज से मुंह मोड़ लिया था, जिसको लेकर भी शो के फैंस मेकर्स से काफी नाराज नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब देखना ये है कि क्या मेकर्स अपनी इन गलतियों में सुधार करते हैं या नहीं।
संबंधित खबरें
मैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
21 mins agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 hr agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
2 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
4 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
5 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
22 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines